फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Protest over wages

मेडिकल कॉलेज के आउटसोर्स कर्मियों ने किया कार्य बहिष्कार

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 20 Apr 2022 11:49 PM IST
विज्ञापन
Protest over wages
अल्मोड़ा मेडिकल कॉलेज में धरना देता नर्सिंग एंड पैरामेडिकल स्टाफ। - फोटो : ALMORA
अल्मोड़ा। दो सूत्री मांगों के लिए सोबन सिंह जीना राजकीय आयुर्विज्ञान एवं शोध संस्थान के नर्सिंग एंड पैरामेडिकल स्टाफ ने बुधवार को कार्य बहिष्कार किया। इस दौरान कर्मियों ने नारेबाजी कर प्रदर्शन भी किया। मांग पूरी न होने पर आंदोलन को और तेज करने की चेतावनी दी।
विज्ञापन

नर्सिंग एंड पैरामेडिकल एंप्लाय वेलफेयर एसोसिएशन के बैनर तले कार्यबहिष्कार कर रहे कर्मियों का कहना था कि आउटसोर्स के माध्यम से उनकीनियुक्ति कोरोनाकाल में की गई थी। जिसके आधार पर जुलाई 2020 से वह लगातार अपनी सेवाएं संस्थान को दे रहे हैं। 28 फरवरी को एवीएसएम कंपनी का अनुबंध समाप्त हो गया था। इसके बाद भी कॉलेज प्रशासन ने सभी कर्मचारियों को एक मार्च से नियुक्ति का आश्वासन दिया था। जिसके बाद कर्मी बिना लिखित पत्र के अपनी ड्यूटी करते रहे। लेकिन मार्च से अब तक का वेतन उन्हें नहीं दिया गया। कर्मियों ने जल्द ही वेतन भुगतान करने के साथ ही उन्हें नियुक्ति पत्र देकर सेवा विस्तार करने की मांग की है। कार्य बहिष्कार करने वालों में एसोसिएशन अध्यक्ष शंकर जोशी, बबीता मठपाल, मानिका, बीना रावत, नेहा जोशी, किरन आर्या, नेहा नेगी, मोनिका धामी, रितिका, सोनम, संगीता आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed