फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Protest Over Tiger

ईड़ा में तेंदुए के आतंक से गुस्साए जनप्रतिनिधि, आंदोलन की चेतावनी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 18 Apr 2022 11:52 PM IST
विज्ञापन
Protest Over Tiger
वन क्षेत्राधिकारी को ज्ञापन सौंपते ईड़ा के प्रधान और अन्य। संवाद - फोटो : RANIKHET
द्वाराहाट (अल्मोड़ा)। तेंदुए के आतंक से परेशान तहसील की सबसे बड़ी ग्राम सभा ईड़ा के लोगों ने वहां पिंजरा लगाने की मांग की है।एक दिन पूर्व तेंदुए ने बाजार से घर लौट रहे युवक पर हमला बोल उसे घायल कर दिया था। दहशत के साथ ही ग्रामीणों में आक्रोश भी बढ़ता जा रहा है। ईड़ा के जनप्रतिनिधियों ने द्वाराहाट पहुंच वन क्षेत्राधिकारी से मुलाकात की और पिंजरा लगाने की मांग उठाई।
विज्ञापन

क्षेत्र में तेंदुए के आतंक से दहशत का माहौल बना हुआ है। दिन दहाड़े तेंदुआ लोगों पर झपट रहा है। लोगों का अकेले बाहर आना जाना दूभर हो चुका है। एक दिन पूर्व ईड़ा क्षेत्र में तेंदुए ने एक युवक पर हमला बोल दिया और उसे घायल कर दिया, स्थानीय जनप्रतिनिधियों में इसके खिलाफ आक्रोश है। लोगों का कहना है कि वन विभाग का काम जंगली जानवरों के आतंक को रोकना है और वनाग्नि पर काबू पाना है, दोनों ही कामों में विभाग पूरी तरह से नाकाम साबित हो रहा है। दिन दहाड़े मवेशी मारे जा रहे हैं। ईड़ा के प्रधान मनोज रावत ने रेंजर को ज्ञापन सौंप वहां पिंजरा लगाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed