फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Protest Over Salary Hike

वेतन वृद्धि को लेकर दूसरे दिन भी आंदोलन पर अडिग रहे बीटीकेआईटी के सुरक्षा कर्मी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jun 2022 11:13 PM IST
विज्ञापन
Protest Over Salary Hike
नारेबाजी करते बीटीकेआईटी के सुरक्षा कर्मी। संवाद - फोटो : RANIKHET
द्वाराहाट (अल्मोड़ा)। बिपिन त्रिपाठी कुमाऊं इंस्टीट्यूट आफ टेक्नोलॉजी के सुरक्षा कर्मचारियों का कार्य बहिष्कार और धरना दूसरे दिन भी जारी रहा। बार बार मांग के बावजूद वेतन वृद्धि नहीं होने से सुरक्षा कर्मियों में भारी आक्रोश है।
विज्ञापन

सुरक्षा कर्मी एक सूत्री वेतन वृद्धि की मांग के लिए शुक्रवार को दूसरे दिन भी कार्य बहिष्कार और आंदोलन पर डटे रहे। प्रशासनिक भवन परिसर में सुबह 10 से दोपहर दो बजे तक प्रदर्शन किया गया। कहा कि सुरक्षा कर्मियों को एक ही प्रदेश के दो इंजीनियरिंग कॉलेजों पौड़ी और द्वाराहाट में अलग-अलग वेतन दिया जा रहा है। द्वाराहाट इंजीनियरिंग कालेज में पिछले 13 सालों से कार्य करने के बावजूद उनके वेतन में वृद्धि नहीं हो रही है। सुरक्षा कर्मचारियों ने संस्थान के निदेशक और डीएम को एक बार फिर ज्ञापन भेजा है। वहां पर नवीन रावत, भूपाल रावत, दीवान सिंह राना, गजेंद्र सिंह, भूपेंद्र सिंह, राजेंद्र बजेठा, खीमानंद, दयाल बजेठा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed