{"_id":"62ed4ebe180fed46530a7a10","slug":"protest-over-royalty-price-hike-almora-news-hld4714955169","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच गुना रायल्टी काटने के विरोध में ठेकेदारों ने दिया धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांच गुना रायल्टी काटने के विरोध में ठेकेदारों ने दिया धरना
विज्ञापन
अल्मोड़ा रायल्टी के विरोध में धरना देते ठेकेदार। संवाद न्यूज एजेंसी
- फोटो : ALMORA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्मोड़ा। राजकीय निर्माण कार्यों में पांच गुना अधिक रायल्टी के शासनादेश के विरोध में हिमालयन वेलफेयर कांट्रेक्टर सोसाइटी के बैनर तले ठेकेदारों ने लोक निर्माण विभाग अधीक्षण अभियंता प्रथम वृत्त कार्यालय में धरना दिया।
वक्ताओं ने आरोप लगाया कि निर्माण कार्य में समय वृद्धि और कार्य विचलन में बगैर कारण देरी कर ठेकेदारों को परेशान किया जा रहा है। इसे सरल बनाया जाए। वर्तमान में ठेकेदारों के नवीनीकरण और रजिस्ट्रेशन में नई व्यवस्था के तहत जो व्यवधान उत्पन्न किया जा रहा है उसे समाप्त कर पूर्व व्यवस्था लागू की जाए।
मांगें पूरी नहीं होने पर आठ अगस्त को लोनिवि के सभी खंडों में तालाबंदी का एलान किया। दैवी आपदा में जिले में लगाई गई जेसीबी मशीनें और अन्य मशीने खड़ी कर दी जाएंगी। सभी निर्माण कार्य पूर्ण रूप से रोक दिए जाएंगे। धरने में हिमालयन वेलफेयर कांट्रेक्टर सोसाइटी के अध्यक्ष कुंदन बिष्ट, मीडिया प्रभारी पूरन पालीवाल, गोपाल देव, प्रकाश नेगी, अकरम खान, संजय बोरा, रोहित रौतेला, पंकज कुमार आदि थे।