फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Protest Over Royalty Hike

पांच गुना रायल्टी बढ़ाए जाने के आदेश से ठेकेदारों का आक्रोश सातवें आसमान पर 18-42-54

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 07 Jul 2022 11:48 PM IST
विज्ञापन
Protest Over Royalty Hike
डीएम को ज्ञापन भेजते द्वाराहाट के ठेकेदार। संवाद - फोटो : RANIKHET
द्वाराहाट (अल्मोड़ा)। ठेकेदारों से पांच गुना रायल्टी वसूले जाने संबंधी आदेश को लेकर आक्रोश थमने का नाम नहीं ले रहा है। ठेकेदारों ने डीएम को ज्ञापन भेजकर कहा कि निर्णय वापस नहीं लिया गया तो वे लोग आपदा में लगी मशीनों को हटा लेंगे और निर्माण कार्य भी ठप कर देंगे।
विज्ञापन

ठेकेदारों ने एसडीएम जयवर्धन शर्मा के माध्यम से डीएम को ज्ञापन भेजकर कहा कि पांच गुना रायल्टी वसूले जाने का निर्णय तानाशाही पूर्ण है। कहा कि पत्थरों की रायल्टी जहां पूर्व में दो प्रतिशत 200 रुपये घन मीटर थी उसे सीधे 10 प्रतिशत पांच गुना यानी एक हजार रुपये प्रति घन मीटर कर दिया गया है। वहां पर निर्मल मठपाल, उम्मेद सिंह अधिकारी, नंदन राम, कैलाश अधिकारी, युगल किशोर आर्य, पंकज आर्या, अतुल साह, गौरव भट्ट, खीम सिंह, हेम चंद्र उपाध्याय आदि थे।
विज्ञापन

डीएम से मिले ठेकेदार
अल्मोड़ा। ठेकेदार यूनियन ने सरकारी विभागों में हो रहे निर्माण कार्यों में पांच गुना अधिक रायल्टी वसूलने के शासनादेश का विरोध किया है। यूनियन के पदाधिकारी बृहस्पतिवार को डीएम वंदना से मिले और उनके माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा। इधर, ठेकेदारों की एक बैठक 15 जुलाई को प्रेरणा सदन अल्मोड़ा में सुबह 11 बजे से होगी। वहां पर विक्रम बिष्ट, चंद्रशेखर, बीके पांडेय, देवेंद्र सिंह, गोपाल सिंह देव, गोपाल मेहता, पूरन मेहरा, प्रकाश नेगी आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed