फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Protest over Price Hike

घरेलू गैस सिलिंडर के दाम बढ़ने के विरोध में कांग्रेस ने केंद्र सरकार का पूतला जलाया

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 09 Jul 2022 12:03 AM IST
विज्ञापन
Protest over Price Hike
अल्मोड़ा/रानीखेत। घरेलू गैस सिलिंडर के दामों में बढ़ोतरी और बेतहाशा महंगाई से नाराज कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को चौघानपाटा में केेेंद्र सरकार का पुतला जलाया। कांग्रेसियों ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की। वहीं, रानीखेत में भी कार्यकर्ताओं ने सरकार का पुतला फूंका।
विज्ञापन

अल्मोड़ा में कांग्रेसी चौघानपाटा में एकत्र हुए। वक्ताओं ने कहा कि भाजपा शासन में घरेलू गैस सिलिंडर के दाम लगातार बढ़ रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार के लिए जनता केवल वोट बैंक है। सरकार को जनता कि तकलीफों से कोई सरोकार नहीं है। उन्होंने कहा कि पेट्रोल, डीजल, रसोई गैस, अनाज से लेकर दैनिक उपभोग की वस्तुएं आटा, तेल, सब्जियां इतनी महंगी हो चुकी हैं कि मध्यमवर्गीय और गरीब परिवारों के लिए गुजारा करना मुश्किल हो गया है।
विज्ञापन

वहां पर पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल, विधायक मनोज तिवारी, जिलाध्यक्ष पीतांबर पांडेय, नगर अध्यक्ष पूरन सिंह रौतेला, महिला जिलाध्यक्ष लता तिवारी, भूपेंद्र भोज, तारा चंद्र जोशी, राजीव कर्नाटक, दीपांशु पांडे आदि थे। वहीं, रानीखेत में नगर अध्यक्ष उमेश भट्ट, ब्लॉक अध्यक्ष गोपाल देव, कैलाश पांडेय, व्यापार मंडल महासचिव संदीप गोयल, पूर्व प्रवक्ता अतुल जोशी, कार्यकारी अध्यक्ष पंकज जोशी, ज्येष्ठ प्रमुख मोहन सिंह नेगी, विश्व विजय सिंह माहरा, संदीप चौरसिया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed