फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Protest Over Line Chage

Almora News: पुरानी लाइन से कनेक्शन हटाने पर गुस्साए लोग

Wed, 09 Apr 2025 12:29 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Wed, 09 Apr 2025 12:29 AM IST
विज्ञापन
Protest Over Line Chage
अल्मोड़ा। देव भूमि उत्तराखंड सफाई कर्मचारी महासंघ ने एनटीडी स्थित वाल्मीकि समाज की सफाई कर्मचारी बस्ती के घरेलू पानी कनेक्शनों को पुरानी पेयजल लाइन से हटाने का विरोध किया है। संघ के पदाधिकारी इस मामले में जल संस्थान के अभिशासी अभियंता से मिले और उन्हें ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

संघ के पदाधिकारियों का कहना है कि एनटीडी शिव मंदिर के समीप पुरानी बड़ी पेयजल लाइन से वाल्मीकि समाज सफाई कर्मचारी बस्ती के लिए घरेलू पानी कनेक्शन दिए गए थे। इससे भरपूर पानी मिल रहा था। उन्होंने आरोप लगाया कि जल संस्थान ने बिना सूचना दिए बड़ी लाइन से कनेक्शन हटाकर एक छोटी लाइन डालकर 20 से 22 कनेक्शन एक साथ कर दिए। इससे बस्ती में पानी नहीं पहुंच रहा है। लोग परेशान है।
विज्ञापन

संघ के प्रदेश महामंत्री राजपाल पवार ने आरोप लगाया कि प्रभावशाली लोगों के कनेक्शन न हटाकर दलित लोगों के कनेक्शन हटा दिए। उन्होंने कनेक्शनों को पूर्व की तरह पुरानी लाइन से ही जोड़ने की मांग की ताकि पर्याप्त पानी मिल सके। ऐसा नहीं होने पर आंदोलन करने की चेतावनी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed