फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Protest Over Lessen Forest panchayat rights

वन पंचायतों के अधिकारों में लगातार की जा रही कटौती का किया विरोध

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 03 May 2022 12:06 AM IST
विज्ञापन
Protest Over Lessen Forest panchayat rights
अल्मोड़ा के ताकुला में हुई बैठक में मौजूद वन पंचायत सरपंच व अन्य। संवाद - फोटो : ALMORA
अल्मोड़ा। वन पंचायत सरपंच संगठन ताकुला की इनाकोट में हुई बैठक में वक्ताओं ने वन पंचायतों के अधिकारों में लगातार की जा रही कटौती का विरोध किया। वन पंचायतों की समस्याओं पर चर्चा कर समाधान के लिए शासन, प्रशासन से कारगर कमद उठाने की मांग की गई।
विज्ञापन

वक्ताओं ने शासन और प्रशासन पर वन पंचायतों की उपेक्षा का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि ब्रिटिश हुकूमत के साथ लंबे संघर्ष के बाद हासिल और गौरवशाली इतिहास को समेटे वन पंचायतें आज भारी संकट के दौर से गुजर रही हैं। एक तरफ नियमावली के जरिये वन पंचायतों के अधिकारों में लगातार कटौती की जा रही हैं, वहीं दूसरी तरफ पंचायती वनों के विकास के लिए चलाई जाने वाली विभिन्न योजनाएं कुछ चयनित वन पंचायतों में ही चलाई जा रही हैें। अधिकांश वन पंचायतों को कोई भी बजट नहीं मिल पा रहा है। उन्होंने दावानल नियंत्रण के लिए वन विभाग द्वारा वन पंचायतों के साथ समन्वय स्थापित करने के लिए कारगर कदम न उठाए जाने को दुर्भाग्यपूर्ण बताया। वन पंचायत की स्वायत्तता बहाल की जाए। उन्होंने सरपंचों और पंचों को सम्मानजनक मानदेय देने, पंचायती वन का क्षेत्रफल गांव की आबादी एवं पशुधन के आधार पर निर्धारित करने, दावानल नियंत्रण के लिए वन पंचायतों के साथ मिलकर कार्य योजना तैयार करने, ब्लाक से लेकर राज्य तक परामर्शदात्री समितियों का गठन यथाशीघ्र करने, वन पंचायतों को नियमित वजट उपलब्ध कराने, लीसा रायल्टी का भुगतान समय पर करने की मांग की। वक्ताओं ने कहा कि वन पंचायतों के चुनाव समूचे प्रदेश में एक साथ गुप्त मतदान द्वारा कराया जाए। अध्यक्षता वन पंचायत सरपंच सगठन ताकुला के अध्यक्ष डूंगर सिंह भाकुनी और संचालन सरपंच संगठन के सचिव दिनेश लोहनी ने किया। बैठक में संगठन के संरक्षक ईश्वर जोशी, बालम सुयाल, प्रताप नेगी, चंदन बिष्ट, कोषाध्यक्ष बहादुर मेहता, सरपंच जया कांडपाल, नंदी देवी, प्रकाश चंद्र, सुंदर पिलख्वाल, जगदीश सिंह आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed