फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Protest Over Land Right

Almora News: भूमि और भवन का मालिकाना हक न मिला तो होगा आंदोलन

Tue, 16 Jul 2024 12:38 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Tue, 16 Jul 2024 12:38 AM IST
विज्ञापन
Protest Over Land Right
रानीखेत विकास संघर्ष समिति ने समस्याओं पर किया मंथन
विज्ञापन


रानीखेत(अल्मोड़ा)। रानीखेत विकास संघर्ष समिति ने बैठक करते हुए नगर पालिका में शामिल न किए जाने पर आक्रोश जताया। कहा जल्द छावनी परिषद से मुक्त कर सिविल एरिया को नगर पालिका में शामिल नहीं किया और स्थानीय लोगों को भूमि और भवन का मालिकाना हक नहीं दिया गया तो आंदोलन होगा।


सोमवार को हुई बैठक में समिति के सदस्यों ने कहा कि सरकार ने छावनी परिषद की सिविल भूमि काे नगरपालिका में विलय करने के निर्देश जारी किए हैं। भूमि और भवनों का मालिकाना हक छावनी के अधीन रखने का निर्णय लिया गया है जो गलत है। समिति के सदस्यों ने गोल्फ ग्राउंड को खोलने का समय बढ़ाने, भालू डैम को विकसित करने, ग्रीष्मोत्सव और शरदोत्सव जैसी गतिविधियों के आयोजन के लिए एनसीसी मैदान को 30 साल के लिए लीज पर दिए जाने और रानीखेत को जिला बनाने की मांग की। बैठक के बाद इन इन मांगों को लेकर प्रधानमंत्री को ज्ञापन भी भेजा। वहां पर गिरीश भगत, मुकेश साह, हरीश अग्रवाल, कैलाश पांडे, जयंत रौतेला, चंद्रशेखर गुरुरानी, अनिल वर्मा, अशोक पांडे आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed