फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Protest Over Job

मेडिकल कॉलेज में नियुक्ति की मांग पर ग्रामीणों ने अल्मोड़ा-हल्द्वानी हाइवे किया जाम

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 23 Sep 2021 11:45 PM IST
विज्ञापन
Protest Over Job
मेडिकल कॉलेज में नियुक्ति के संबंध में बेस के पीएमएस डॉ. एचसी गढ़कोटी को ज्ञापन सौंपते ग्रामीण। - फोटो : ALMORA
अल्मोड़ा। मेडिकल कॉलेज अल्मोड़ा में नियुक्ति की मांग के लिए खत्याड़ी के बाशिंदों ने बृहस्पतिवार को बेस अस्पताल के समीप अल्मोड़ा-हल्द्वानी राष्ट्रीय राजमार्ग पर चक्काजाम कर प्रदर्शन किया। करीब डेढ़ घंटे चले चक्काजाम के दौरान सरकार और मेडिकल कॉलेज प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। बेस अस्पताल के पीएमएस डॉ. एचसी गड़कोटी के आश्वासन के बाद ग्रामीणों ने आंदोलन स्थगित कर जाम खुलवाया, तब जाकर यातायात सुचारु हो सका।
विज्ञापन

बेस अस्पताल के गेट के समीप ग्रामीणों ने सुबह 11 बजे चक्काजाम कर दिया। आक्रोशित ग्रामीणों ने कहा कि मेडिकल कॉलेज में आउटसोर्स और उपनल के माध्यम से नियुक्ति की जा रही है। इसमें बहुत अधिक धांधली हो रही है। ग्रामीणों ने कहा कि खत्याड़ी वालों ने अस्पताल निर्माण के समय अपनी भूमि दी थी, इसके एवज में ग्रामीणों को हर घर से एक-एक युवा को अस्पताल में रोजगार देने का आश्वासन दिया गया था। इस संबंध में शासनादेश भी जारी किया गया है लेकिन अब मेडिकल कॉलेज में आउटसोर्स और उपनल से नियुक्ति की जा रही है। ग्रामीण पहले भी कई बार नियुक्ति की मांग कर चुके हैं पर उनकी मांगों पर मेडिकल कॉलेज प्रशासन चुप्पी साधे हुए है। मौके पर पहुंचे बेस अस्पताल के पीएमएस से काफी देर ग्रामीणों की वार्ता हुई। पीएमएस ने अगले माह होने वाली नियुक्ति में योग्यता के आधार पर रोजगार देने का आश्वासन दिया। इसके बाद ग्रामीणों ने चक्काजाम खोला। वहां पर जिपं सदस्य नंदन राम आर्या, पूर्व प्रधान हरीश कनवाल, राजेंद्र सिंह कनवाल, कुलदीप सिंह बोरा, मनीष कनवाल, मनोज कनवाल, मनीष कुमार, स्वप्निल जोशी, रजत, हिमांशु बघरी, तेज सिंह कनवाल, नवल सिंह कनवाल आदि थे।
विज्ञापन

वाहनों की लगी लंबी कतार
अल्मोड़ा। मेडिकल कॉलेज में नियुक्ति की मांग के लिए ग्रामीणों ने करीब डेढ़ घंटे तक चक्का जाम किया। सुबह 11 से साढ़े 12 बजे तक चक्का जाम के दौरान ग्रामीणों ने सड़क पर बैठकर प्रदर्शन किया। बता दें कि लोअर मालरोड होते हुए अल्मोड़ा, बागेश्वर समेत विभिन्न स्थानों से प्रति दिन काफी वाहन हल्द्वानी जाते हैं। दिन भर अल्मोड़ा बाजार में वनवे के कारण लोअर मालरोड में वाहनों का अधिक दबाव रहता है। डेढ़ घंटे तक चक्का जाम में यातायात पूरी तरह से ठप पड़ गया। सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। इस बीच पुलिस प्रशासन भी मौके पर पहुंचा। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

मांग का दस से अधिक गांवों ने किया समर्थन
अल्मोड़ा। नियुक्ति की मांग कर रहे ग्रामीणों को यहां दस से अधिक गांवों के प्रधानों और जनप्रतिनिधियों ने समर्थन दिया। इनमें बरसीमी के प्रधान हरीश रावत, द्योली के राजेंद्र लटवाल, लाट के विनोद लटवाल, सैनार के अर्जुन बिष्ट, तलाड़ के विनोद कनवाल, रैखोली के हेम भंडारी, सरसों के पूर्व प्रधान नवीन बिष्ट, माल के राजेंद्र बिष्ट, बाड़ी के किसन बिष्ट आदि शामिल थे।

अल्मोड़ा-हल्द्वानी हाइवे में बेस अस्पताल के गेट पर चक्का जाम कर प्रदर्शन करते ग्रामीण।

अल्मोड़ा-हल्द्वानी हाइवे में बेस अस्पताल के गेट पर चक्का जाम कर प्रदर्शन करते ग्रामीण।- फोटो : ALMORA

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed