{"_id":"66d62204efe70d95d7003624","slug":"protest-over-health-services-almora-news-c-232-1-ksp1005-116688-2024-09-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora News: स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के लिए मेडिकल कॉलेज में दिया धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora News: स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के लिए मेडिकल कॉलेज में दिया धरना
Tue, 03 Sep 2024 02:07 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
Updated Tue, 03 Sep 2024 02:07 AM IST
विज्ञापन
प्राचार्य कक्ष काे बंद कर परिसर में की नारेबाजी
अल्मोड़ा। स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार की मांग के लिए नगर के लोगों ने सोमवार को मेडिकल कालेज में नारेबाजी कर प्रदर्शन किया और बाद में धरना भी दिया। इस दौरान लोगों ने प्राचार्य कक्ष को भी बंद कर दिया।
पूर्व दायित्वधारी बिट्टृ कर्नाटक के नेतृत्व में नगर के लोग मेडिकल कालेज पहुंचे और नारेबाजी करते हुए प्राचार्य कक्ष को बंद कर दिया। इस दौरान स्वास्थ्य सेवाओं की बदहाली पर नारेबाजी भी की गई। धरना सभा को संबोधित करते हुए कर्नाटक ने कहा कि अल्मोड़ा समेत अन्य जिलों के रोगियों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मिल सके। इसके लिए यहां मेडिकल काॅलेज की स्थापना की गई लेकिन यहां लोगों को स्वास्थ्य सेवाएं मुहैया नहीं हो पा रही हैं। रोगियों को लगातार रेफर किया जा रहा है। उन्होंने अगले माह के दूसरे सप्ताह तक स्वास्थ्य में सुधार न होने पर बेमियादी अनशन की चेतावनी भी दी। वहां पर लीलाधर कांडपाल, पूरन तिवारी, रमेश जोशी, जगदीश चंद्र, हयात सिंह, दिनेश चंद्र, देवेंद्र कर्नाटक, दीपक, कमल आदि मौजूद रहे।