फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Protest over Godown Shifting

सरकारी खाद्यान्न गोदाम के द्वाराहाट ब्लॉक में शिफ्ट होने के विरोध में कांग्रेसी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 23 Apr 2022 11:58 PM IST
विज्ञापन
Protest over Godown Shifting
रानीखेत में तहसीलदार के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन भेजते कांग्रेसी। - फोटो : RANIKHET
रानीखेत (अल्मोड़ा)। पर्यटन नगरी से सरकारी खाद्यान्न गोदाम को द्वाराहाट विकासखंड के डडगल्या मजखाली शिफ्ट करने का विरोध शुरू हो गया है। सुगबुगाहट सुनते ही पंचायत प्रतिनिधि भड़क उठे। कांग्रेस से जुड़े प्रतिनिधियों ने कहा कि रानीखेत से आये दिन कार्यालय शिफ्ट किये जा रहे हैं जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। राज्यपाल को ज्ञापन भेज खाद्यान्न गोदाम को रानीखेत-ताड़ीखेत में बनाने की मांग की गई।
विज्ञापन

वर्षों से खाद्यान्न गोदाम यहां मालरोड स्थित जिला पंचायत के भवन में चल रहा है। जिला पंचायत सदस्य शोभा रौतेला ने बताया कि डीएम के पत्र के जरिये पता चला कि प्रशासन सरकारी खाद्यान्न गोदाम को डडगल्या में स्थापित करने की योजना बना रहा है। इसके लिए वहां भूमि भी चयनित की जा चुकी है। इस सूचना के बाद कांग्रेस विरोध में उतर आई है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने यहां तहसीलदार के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन भेज कर खाद्यान्न गोदाम को अन्यत्र शिफ्ट करने का विरोध किया है। ज्ञापन में कहा गया है कि खाद्यान्न गोदाम को रानीखेत के निकट ही शिफ्ट किया जाए अन्यथा आम जन संगठनों को साथ लेकर कांग्रेस जन आंदोलन, अनशन करेगी। ज्ञापन देने वालों में ब्लॉक अध्यक्ष गोपाल देव, जिला पंचायत प्रतिनिधि हेमंत रौतेला, विश्व विजय सिंह माहरा, पीसीसी कैलाश पांडेय, नगर उपाध्यक्ष कुलदीप कुमार, दीप उपाध्याय, विजय तिवारी, बिशन टनवाल, रकीब कुरैशी आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed