फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Protest over Demand

Almora News: जल निगम-जल संस्थान कर्मचारियों ने की नारेबाजी

Tue, 27 Feb 2024 12:02 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Tue, 27 Feb 2024 12:02 AM IST
विज्ञापन
Protest over Demand
बागेश्वर। जल संस्थान-जल निगम के एकीकरण और राजकीयकरण की मांग के लिए संयुक्त मोर्चा के कर्मचारियों का आंदोलन जारी रहा। कर्मचारियों ने जल निगम कार्यालय परिसर में नारेबाजी की। जिले के 12 कर्मचारी देहरादून में होने वाले विधानसभा घेराव में भागीदारी करने के लिए रवाना हो गए हैं।
विज्ञापन

जल संस्थान-जल निगम संयुक्त मोर्चा के कर्मचारी कार्य बहिष्कार कर आंदोलन कर रहे हैं। कर्मचारियों ने कहा कि सरकार उनकी समस्याओं की अनदेखी कर रही है। पूर्व में 17 से 20 जनवरी तक हुए आंदोलन के बाद सरकार ने मांग पूरी करने का आश्वासन दिया था। इसके बावजूद मांगें की ओर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। कर्मचारी दोबारा आंदोलन कर रहे हैं। कर्मचारियों ने दोनों विभागों के एकीकरण-राजकीयकरण करने और बाहरी संस्थाओं से पेयजल निगम के कार्य कराने पर रोक लगाने की मांग की। इस मौके पर नरेंद्र धामी, तेजन कुमार, विनोद कुमार, ईश्वर सिंह राणा, कमला देवी, चंद्रा कोरंगा, कमला देवी आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed