फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Protest over bad health of Road

Almora News: सड़क में डामरीकरण की मांग के लिए प्रदर्शन

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 01 Dec 2022 11:30 PM IST
विज्ञापन
Protest over bad health of Road
अल्मोड़ा के लोनिवि प्रांतीय खंड कार्यालय में धरना देते यूथ कांग्रेस कार्यकर्ता। संवाद - फोटो : ALMORA
अल्मोड़ा। लिंक मार्ग रानीधारा की दुर्दशा और सड़क पर डामरीकरण न होने से गुस्साए यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बृहस्पतिवार को लोनिवि प्रांतीय खंड कार्यालय परिसर में धरना दिया। कार्यकर्ताओं ने प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी भी की और जेई को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

यूथ कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता वैभव पांडेय के नेतृत्व में धरना दे रहे कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि नगर क्षेत्र का मुख्य संपर्क मार्ग रानीधारा लंबे समय से बदहाल है। कई स्थानों पर सड़क क्षतिग्रस्त है। डामर उखड़ने से मार्ग में गड्ढ़े बन गए हैं। दोपहिया वाहन चालक कई बार गड्ढ़ो में रपट कर चोटिल हो चुके हैं।
विज्ञापन

बारिश होने पर इन गड्ढ़ो में पानी भर जाता है। आवाजाही के दौरान लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि उन्होंने सुधारीकरण की मांग के लिए दो साल पहले भी धरना दिया था। विभाग के अधिकारियों ने डामरीकरण कराने का आश्वासन तो दिया लेकिन अब तक इस पर कार्यवाही नहीं की। कार्यकर्ताओं का आरोप है कि एक वर्ष पूर्व तत्कालीन विधायक और विधानसभा उपाध्यक्ष ने सड़क निर्माण कार्य का भूमि पूजन कर दिया था लेकिन उसके बाद भी सड़क की दशा नहीं सुधरी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यकर्ताओं ने जेई प्रदीप कुमार जोशी को ज्ञापन देकर 15 दिन के भीतर सड़क के डामरीकरण का टेंडर निकालकर डामरीकरण शुरू नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी। धरने में गौरव जसवाल, संगम पांडेय, राजू बिष्ट, कमल कोरंगा, गौरव भंडारी, गोविंद प्रसाद, निशांत पांडे, चिराग जोशी आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed