फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Protest held demanding improvement of gas warehouse road

Almora News: गैस गाेदाम मार्ग के सुधारीकरण की मांग पर दिया धरना

Wed, 10 Jul 2024 01:18 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Wed, 10 Jul 2024 01:18 AM IST
विज्ञापन
Protest held demanding improvement of gas warehouse road
अल्मोड़ा के गैस गोदाम मार्ग पर धरने पर बैठे नगर के लोग। 
अल्मोड़ा। नगर के गैस गोदाम मार्ग की बदहाली से नाराज लोगों ने कीचड़ से पटी सड़क पर धरना दिया। विभागीय अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर जल्द सड़क सुधारीकरण का आश्वासन दिया। लोगों ने चेतावनी दी कि तय समय पर डामरीकरण शुरू नहीं हुआ तो चक्का जाम करेंगे।
विज्ञापन


मंगलवार को पूर्व दर्जा राज्य मंत्री बिट्टू कर्नाटक के नेतृत्व में लोग बदहाल गैस गोदाम सड़क पर एकत्र हुए और धरना दिया। कर्नाटक ने कहा कि वह पूर्व में इस सड़क सुधारीकरण की मांग पर जिलाधिकारी से मिले थे। तब इसका प्रस्ताव जिला योजना में शामिल किया गया था। अब तक लोनिवि ने मामले पर कोई कार्रवाई नहीं की है। सड़क पर धरना देने की जानकारी मिलने के बाद लोक निर्माण विभाग के अधिकारी धरना स्थल पर पहुंचे और लोगों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वे सड़क सुधारीकरण का लिखित आश्वासन देेने की मांग पर अड़े रहे। लोगों के आक्रोश को देखते हुए लोनिवि के अधिकारियों ने मौके पर जल्द उचित कार्रवाई का आश्वासन देकर उन्हें धरने से उठाया। इस मौके पर रमेश जोशी, दीपक पोखरिया, रोहित शैली, राकेश बिष्ट, अमर बोरा, हेम जोशी, हिमांशु कनवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed