फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Protest For Water In Someshwar

सोमश्वर के कई गांवों में गहराया पेयजल संकट

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 16 May 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
Protest For Water In Someshwar
सोमेश्वर क्षेत्र में पानी के लिए प्रदर्शन करते ग्रामीण। - फोटो : ALMORA
सोमेश्वर (अल्मोड़ा)। सोमेश्वर तहसील क्षेत्र में पिछले कुछ दिनों से पेयजल संकट गहरा गया है। स्थानीय लोगों को प्राकृतिक जल स्रोतों से पेयजल की व्यवस्था करनी पड़ रही है। सोमवार को स्थानीय लोगों का धैर्य जवाब दे गया और उन्होंने पेयजल की मांग के लिए प्रदेश सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि तहसील क्षेत्र के भनरगांव, कनराबुंगा, पाटिया, नेनोली और पातलीबगड़ आदि गांव में कुछ दिन से पेयजल संकट गहरा गया है। गांवों में पिछले दस साल से पेयजल का संकट बना है लेकिन प्रशासन और पेयजल विभाग ने कभी इस समस्या का समाधान करने का प्रयास नहीं किया। प्रदेश सरकार ने गांव के लिए पेयजल योजना बनाई है लेकिन उसका भी ग्रामीणों को कोई लाभ नहीं मिल रहा है। पेयजल समस्या से गुस्साए ग्रामीणों ने सोमवार को युवा नेता शमशेर आर्यन के नेतृत्व में प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। उनका कहना था कि चुनाव के समय ग्रामीणों से कई तरह के वादे किए गए थे लेकिन अब पेयजल जैसी मूलभूत सुविधा भी ग्रामीणों को उपलब्ध नहीं कराई जा रही है। अगर जल्द पेयजल समस्या का समाधान नहीं किया गया तो ग्रामीण व्यापक स्तर पर आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed