फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Protest For Wages

रोडवेज कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन, नारेबाजी की

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 28 Feb 2022 12:17 AM IST
विज्ञापन
Protest For Wages
वेतन की मांग पर प्रदर्शन करते परिवहन निगम कर्मचारी - फोटो : ALMORA
अल्मोड़ा। जनवरी माह के वेतन भुगतान करने की मांग को लेकर रोडवेज कर्मचारियों ने रविवार को कार्य बहिष्कार कर रोडवेज कार्यशाला में प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

इस मौके पर हुई सभा में वक्ताओं ने जनवरी माह के वेतन का जल्द भुगतान न होने पर आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी।
उन्होंने कहा कि फरवरी माह समाप्ति की ओर हैं लेकिन कर्मचारियों का जनवरी माह का वेतन ही नहीं आया है। कार्य बहिष्कार के बाद भी प्रशासन नहीं जागा है। जनवरी माह का वेतन न मिलने से कर्मचारियों को भारी दिक्कतों से जूझना पड़ रहा है। ड्यूटी देने के बावजूद कर्मचारियों को वेतन न देना उनके साथ अन्याय है। उन्होंने कहा कि अधिकांश कर्मचारी किराये में रहते हैं। वेतन न मिलने से वह मकान का किराया भी नहीं चुका पा रहे हैं। आर्थिक तंगी के चलते रोजमर्रा के कई सामानों की खरीदारी नहीं कर पा रहे हैं। उन्होंने कहा कि कर्मचारी कई बार इस मामले में शासन से गुहार लगा चुके हैं लेकिन वेतन नहीं दिया गया। प्रदर्शन करने वालों में रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद के अध्यक्ष गोविंद प्रसाद टम्टा, प्रांतीय कार्यकारिणी सदस्य सुरेश नेगी, विशन गिरी, मदन लाल, सुरेश नेगी, भगवती देवी, कुंदन लाल, मदन लाल, रोहित कुमार, दीपक कुमार, गिरीश चंद्र, हरीश रावत, राम लाल, आनंदी देवी, गोपाल जोशी, विशन गिरी, गिरीश चंद्र, नारायण पुरी, तारा जोशी, भुवन राम, उमाशंकर, धीरज लटवाल आदि शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed