फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Protest By Villagers

Almora News: कानूनी कार्रवाई से ग्रामीणों में गुस्सा

Fri, 24 Feb 2023 08:35 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Fri, 24 Feb 2023 08:35 PM IST
विज्ञापन
Protest By Villagers
झड़गांव के लोगों ने कहा, हमारे लोगों की जान ले रहे वन्यजीव, हम पर ही हो रहा केस
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मौलेखाल (अल्मोड़ा)। सल्ट में हाईवे पर जाम लगाने वाले लोगों पर केस दर्ज होने से ग्रामीणों का पारा चढ़ गया है। उनका कहना है कि वन्यजीवों के हमले में हमारे लोग जान गंवा रहे हैं। जब हम अपनी सुरक्षा की मांग के लिए सड़कों पर उतरे तो हम पर ही केस किया जा रहा है जो गलत है।
ग्राम पंचायत झड़गांव के तया तोक निवासी यशवंत सिंह की पत्नी कमला देवी को जंगली जानवर ने आठ फरवरी को मार दिया था। इस घटना के बाद क्षेत्र में लगातार बाघ की सक्रियता से नाराज ग्रामीणों और क्षेत्र के लोगों ने नेशनल हाईवे पर जाम लगाया। एनएच जाम करने पर पुलिस ने सल्ट थाने में 15 से अधिक लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

पुलिस की इस कार्रवाई से झड़गांव और आसपास के लोगों में खासा आक्रोश है। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि क्षेत्र के लोग जंगली जानवरों के हमले में आए दिन काल का ग्रास बन रहे हैं। वन विभाग वन्यजीवों से हमारी सुरक्षा करने में नाकाम साबित हो रहा है। जब हम अपनी सुरक्षा की मांग करते हैं तो हमारे खिलाफ ही केस दर्ज किया जा रहा है जो गलत है।
विज्ञापन
विज्ञापन


-------------- चार कोट सचित्र

बोले लोग
मैंने अपनी पत्नी को खोया है। लंबे समय से हम वन्यजीवों से सुरक्षा की मांग कर रहे थे लेकिन हमारी नहीं सुनी गई। नतीजतन मेरी पत्नी को काल का ग्रास बनना पड़ा। - यशवंत सिंह।

हमारी सुरक्षा को लेकर गंभीरता नहीं दिखाई गई जिससे हमारे गांव की एक महिला को जान गंवानी पड़ी। अब हमारे खिलाफ ही कार्रवाई करना पुलिस-प्रशासन की नाकामी है। - नारायण सिंह रावत।


हम तो अपनों की सुरक्षा की मांग पर सड़क पर बैठे। मांग पूरी करने के बजाय ग्रामीणों पर केस दर्ज करना हम सभी के लिए बेहद निराशाजनक है। - घनानंद शर्मा।

हमारे लोग कब तक वन्यजीवों के हमले में मारे जाएंगे। अब हम अपनी सुरक्षा की आवाज भी नहीं उठा सकते। अगर ऐसा करते हैं तो ग्रामीणों को डराया जाएगा। - मोहन चंद्र शर्मा।
------------------------
फोटो- 24 एएलएम 24 पी- यशवंत सिंह।
फोटो- 24 एएलएम 25 पी- नारायण सिंह रावत।
फोटो- 24 एएलएम 26 पी- घनानंद शर्मा।
फोटो- 24 एएलएम 27 पी- मोहन चंद्र शर्मा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed