फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Protest By Medical Staff

Almora News: अल्मोड़ा, बागेश्वर में चिकित्सकों ने किया प्रदर्शन

Thu, 13 Jul 2023 12:21 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Thu, 13 Jul 2023 12:21 AM IST
विज्ञापन
Protest By Medical Staff
अल्मोड़ा। जिला और महिला अस्पताल के चिकित्सकों ने चमोली जिले के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नंदानगर (घाट) में तैनात चिकित्सक के साथ मारपीट के खिलाफ आक्रोश जताते हुए प्रदर्शन किया। उन्होंने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन


बुधवार को अल्मोड़ा में चिकित्सक बांह में काला फीता बांधकर जिला अस्पताल पहुंचे और उन्होंने प्रदर्शन किया। कहा कि चमोली में एक चिकित्सक के साथ हुई मारपीट के बाद उन्हें भी डर सताने लगा है। यह घटना प्रदेश की कानून व्यवस्था पर भी प्रश्नचिन्ह है। उन्होंने कहा कि चिकित्सक पूरी ईमानदारी के साथ लोगों की सेवा करता है लेकिन इस घटना के बाद पूरे प्रदेश के चिकित्सक डरे हैं। उन्होंने जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने पर कार्य बहिष्कार की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

प्रदर्शन में जिला अस्पताल के चिकित्साधीक्षक डॉ. एचसी गड़कोटी, डॉ. प्रीति पंत, डॉ. अरविंद पांगती, डॉ. जीवन मकवाल, डॉ. मनीष पंत, डॉ. अमित सुकोटि, डॉ. हेमा रावत आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बागेश्वर में भी चिकित्सकों ने किया प्रदर्शन, नारेबाजी की
बागेश्वर। चमोली जिले के सीएचसी घाट में कार्यरत चिकित्सक के साथ मारपीट मामले के विरोध में जिला अस्पताल के चिकित्सकों ने प्रदर्शन किया। डॉक्टरों ने बृहस्पतिवार तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने पर ओपीडी के बहिष्कार की चेतावनी दी है।

प्रांतीय चिकित्सक संघ के अध्यक्ष डॉ. गिरिजा शंकर जोशी के नेतृत्व में चिकित्सकों ने नारेबाजी की। डॉ. जोशी ने कहा कि चमोली जिले में चिकित्सक के साथ तीमारदार बनकर आए लोगों ने मारपीट की। इस तरह की घटनाओं से चिकित्सकों में असुरक्षा की भावना है। कहा कि सरकार को चिकित्सकों की सुरक्षा के लिए ठोस नियम कानून बनाने चाहिए। इस मौके पर डॉ. राजीव उपाध्याय, डॉ. नसीम अहमद, डॉ. डीपी शुक्ला, डॉ. रविंद्र मेर, डॉ. रीमा उपाध्याय, डॉ. महिमा सिंह, डॉ. रिचा शर्मा, डॉ. मोनिका पुरी, डॉ. कल्पना जोशी आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed