{"_id":"69c6c957c67e84076e0a3672","slug":"protest-at-the-resort-gate-today-due-to-lack-of-action-against-the-culprits-almora-news-c-232-1-shld1002-141418-2026-03-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora News: दोषियों के खिलाफ कार्रवाई न होने पर रिजॉर्ट गेट पर धरना प्रदर्शन आज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora News: दोषियों के खिलाफ कार्रवाई न होने पर रिजॉर्ट गेट पर धरना प्रदर्शन आज
Fri, 27 Mar 2026 11:45 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
Updated Fri, 27 Mar 2026 11:45 PM IST
विज्ञापन
मौलेखाल (अल्मोड़ा)। मरचूला स्थित ला-टिगरे रिजॉर्ट के मैनेजर और अन्य कर्मियों की ओर से लोक निर्माण विभाग कर्मी से गाली-गलौज, हाथापाई और चार घंटे बंधक बनाने की घटना पर लोगों ने कड़ी नाराजगी जताई है। उन्होंने दोषियों पर कार्रवाई न होने पर शनिवार को रिजॉर्ट गेट पर धरना प्रदर्शन करने की चेतावनी दी है।
सल्ट के मरचूला में रविवार को लोनिवि की ओर से मरचूला-भैरंगखाल मार्ग पर मलबे को हटाने के दौरान सड़क पर अवैध रूप से पड़ी ला-टिगरे रिजॉर्ट के पानी की पाइपलाइन क्षतिग्रस्त हो गई। रिजॉर्ट के कुछ लोगों ने लोनिवि कर्मी धन सिंह से मारपीट, गाली-गलौज की और उसे खींचकर अपनी गाड़ी में बैठाकर रिजॉर्ट में बंदी बना लिया। चार घंटे बाद पुलिस और कुछ जनप्रतिनिधियों के कहने पर छोड़ दिया।
इधर लोनिवि के कनिष्ठ अभियंता राम सिंह भंडारी ने थानाध्यक्ष को मौखिक और व्हाट्सअप के माध्यम से शिकायत दर्ज करा कार्रवाई की मांग की। पूर्व जिला पंचायत सदस्य नारायण सिंह रावत, बालम रावत, परम कांडपाल, घनानंद शर्मा आदि ने रिजॉर्ट कर्मियों पर कार्रवाई न होने पर शनिवार को रिजॉर्ट गेट के सामने धरना प्रदर्शन करने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
-- -- -- -- --
घटना के बाद क्षेत्र के लोगों में आक्रोश
घटना के बाद से लोगों में आक्रोश है। लोग सोशल मीडिया के माध्यम से नाराजगी जाहिर कर रहे हैं। नारायण सिंह ने आरोप लगाया कि रिजॉर्ट ने जिला परिषद मार्ग को बंद कर कब्जा कर गेट लगाकर बंद कर दिया है जिसे आज तक जिला प्रशासन खाली कराने में नाकाम साबित रहा है। उन्होंने उपजिलाधिकारी सल्ट रिंकू बिष्ट से प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए सभी मामलों में कार्रवाई की मांग की है।
-- -- -- -- -- -- -- --
लोक निर्माण विभाग के कनिष्ठ अभियंता की ओर से मौखिक और व्हाट्सएप के माध्यम से घटना की शिकायत दर्ज कराई गई है। लिखित में शिकायत मिलने के बाद ही कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
- कश्मीर सिंह, थानाध्यक्ष सल्ट