फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Protest against operating shuttle service after 5 pm in Jageshwar

Almora News: जागेश्वर में पांच बजे बाद शटल सेवा संचालित करने का विरोध

Wed, 22 May 2024 01:48 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Wed, 22 May 2024 01:48 AM IST
विज्ञापन
Protest against operating shuttle service after 5 pm in Jageshwar
डीएम  विनीत तोमर को शटल सेवा को लेकर ज्ञापन देते व्यापारी और पुजारी। संवाद
अल्मोड़ा। जागेश्वर धाम में शाम पांच बजे बाद शटल सेवा संचालित करने के विरोध में स्थानीय व्यापारियों ने डीएम विनीत तोमर को ज्ञापन दिया। उन्होंने कहा कि रात आठ बजे तक शटल सेवा संचालित होने से उनका कारोबार चौपट हो गया है। यदि पूर्व की तरह शटल सेवा संचालित नहीं होगी तो वे अपने प्रतिष्ठान बंद कर धरना शुरू कर देंगे।
विज्ञापन



मंगलवार को जागेश्वर के व्यापारी जिला मुख्यालय पहुंचे और डीएम को ज्ञापन दिया। उन्होंने कहा कि आरतोला पार्किंग से जागेश्वर धाम तक रात आठ बजे तक शटल सेवा संचालित हो रही है। जागेश्वर धाम क्षेत्र में अधिकतर लोग होटल, गेस्ट हाउस, होम स्टे, रेस्टोरेंट आदि संचालित कर कारोबार कर रहे हैं। बीते पर्यटन सीजन में शटल सेवा शाम पांच बजे तक संचालित होती थी, लेकिन इस इसकी समय सीमा बढ़ा दी गई है इसका सीधा असर उनके कारोबार पर पड़ रहा है।
विज्ञापन

कहा कि पूर्व में शटल सेवा शाम पांच बजे तक ही संचालित करने का आश्वासन दिया था लेकिन, ऐसा नहीं हुआ है। चेतावनी देते हुए कहा कि पूर्व की तरह शाम पांच बजे तक शटल सेवा संचालित नहीं हुई तो वे धरना शुरू कर देंगे। व्यापारियों ने बताया कि डीएम ने बुधवार को एसडीएम के साथ बैठक करने का आश्वासन दिया है। ज्ञापन देने वालों में व्यापार मंडल अध्यक्ष मुकेश भट्ट, पूर्व प्रबंधक प्रकाश भट्ट, ज्येष्ठ ब्लाॅक प्रमुख योगेश भट्ट आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed