फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Protest Against District Development Authority

जिला विकास प्राधिकरण के विरोध में आज होगा धरना धरना प्रदर्शन

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 22 Mar 2022 12:00 AM IST
विज्ञापन
Protest Against District Development Authority
अल्मोड़ा नगरपालिका में हुई बैठक में सर्वदलीय संघर्ष समिति के लोग - फोटो : ALMORA
अल्मोड़ा। सर्वदलीय संघर्ष समिति की नगर पालिका सभागार में हुई बैठक में तय हुआ कि जिला विकास प्राधिकरण (डीडीए) को खत्म करने की मांग को लेकर समिति 29 मार्च से पूर्व की तरह प्रत्येक मंगलवार को चौघानपाटा स्थित गांधी पार्क में धरना देगी। बैठक में समिति के सभी पदाधिकारियों और आम जनता से वार्ता कर यह निर्णय लिया गया।
विज्ञापन

अध्यक्षता करते हुए समिति के संयोजक प्रकाश चंद्र जोशी ने कहा कि प्राधिकरण को समाप्त करने की मांग को लेकर समिति दोबारा आंदोलन को जारी रखेगी। संचालन करते हुए समिति के प्रवक्ता राजीव कर्नाटक ने बताया कि जब तक सरकार प्राधिकरण को पूरी तरह समाप्त कर भवन मानचित्र संबंधित अधिकार नगरपालिका को नहीं दे देती तब तक संघर्ष समिति का विरोध जारी रहेगा। उन्होंने आम जनता से धरने में अधिक से अधिक भाग लेने का आह्वान किया। वहां पर उपपा की केंद्रीय सचिव आनंदी वर्मा, राजीव कर्नाटक, दीपांशु पांडे, कांग्रेस प्रदेश सचिव राबिन भंडारी, हेम जोशी, राजू गिरी, फकीर खान आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed