फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Protest against development authority, raised slogans

Almora News: विकास प्राधिकरण के विरोध में दिया धरना, नारेबाजी की

Tue, 12 Mar 2024 11:13 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Tue, 12 Mar 2024 11:13 PM IST
विज्ञापन
Protest against development authority, raised slogans
अल्मोड़ा। जिला विकास प्राधिकरण (डीडीए) के विरोध में सर्व दलीय संघर्ष समिति ने मंगलवार को चौघानपाटा स्थित गांधी पार्क में धरना दिया। उन्होंने सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर विरोध जताया।
विज्ञापन



धरना स्थल पर वक्ताओं ने कहा कि समिति पांच साल से भी अधिक समय से आंदोलन कर रही है लेकिन अब तक जिला विकास प्राधिकरण को समाप्त नहीं किया गया है। प्रदेश सरकार को जन भावनाओं को देखते हुए स्पष्ट आदेश के तहत प्राधिकरण को समाप्त कर भवन मानचित्र स्वीकृति संबंधी सभी अधिकार पूर्व की तरह नगरपालिकाओं को देने चाहिए। उन्होंने कहा जब तक सरकार प्राधिकरण को स्पष्ट आदेश के तहत समाप्त नहीं कर देती तब तक समिति का आंदोलन जारी रहेगा। उन्होंने मुख्यमंत्री से प्राधिकरण को समाप्त कर भवन मानचित्र स्वीकृति के सभी अधिकार नगरपालिका को देने की पुरजोर मांग की। इस दौरान पूर्व पालिकाध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी, हेम तिवारी, लक्ष्मण सिंह ऐठानी, हरीश राम, शहाबुद्दीन, आनंद बगड़वाल, हेम जोशी, ललित मोहन पंत, भारत रत्न पांडे, हर्ष कनवाल, महेश आर्या आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed