{"_id":"5e5e94e28ebc3ef3f9311d75","slug":"protest-against-dda-in-chaughanpata-park-almora-news-hld3760407165","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीडीए के खिलाफ चौघानपाटा पार्क में दिया धरना, नारे लगाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीडीए के खिलाफ चौघानपाटा पार्क में दिया धरना, नारे लगाए
विज्ञापन
डीडीए के खिलाफ चौघानपाटा अल्मोड़ा में कै. सतीश चंद्र जोशी पार्क में धरने के दौरान नारेबाजी करते ल
- फोटो : ALMORA
अल्मोड़ा। सर्वदलीय संघर्ष समिति के बैनर तले जिला विकास प्राधिकरण (डीडीए) समाप्त करने की मांग को लेकर विभिन्न संगठनों से जुड़े लोगों ने मंगलवार को दोपहर बारह बजे से दो बजे तक चौघानपाटा स्थित कै. सतीश चंद्र जोशी पार्क में धरना दिया। प्रदर्शनकारियों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश सरकार ने 28 माह पूर्व हिटलरशाही दिखाते हुए जबरन जनता पर डीडीए थोप दिया। जिससे जनता की परेशानी बढ़ गई है। समिति के संयोजक नगरपालिका अध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी कहा कि भाजपा की सरकार जनता को प्राधिकरण से निजात नहीं दिला रही है। स्थानीय विधायक, सांसद यदि जनता की भावनाओं को समझते हैं तो उन्हें जल्द डीडीए समाप्त करवाना चाहिए।
एलान किया कि जब तक प्रदेश सरकार प्राधिकरण को समाप्त कर भवन मानचित्र स्वीकृति के अधिकार पूर्व की तरह नगरपालिका को नहीं दे देती धरना जारी रखा जाएगा। समिति के मीडिया प्रभारी राजीव कर्नाटक ने बताया कि दस फरवरी मंगलवार को छलड़ी त्योहार होने के चलते धरना बुधवार 11 मार्च को दिया जाएगा।
विज्ञापन
धरने की अध्यक्षता लक्ष्मण सिंह ऐठानी ने और संचालन कांग्रेस जिला सचिव दीपांशु पांडे ने किया। धरने पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष पीतांबर पांडेय, कांग्रेस नगर अध्यक्ष पूरन सिंह रोतैला, संजय दुर्गापाल, सभासद सचिन आर्या, प्रताप सत्याल, हेम चंद्र जोशी, चंद्रकांत जोशी आदि ने भाग लिया।