{"_id":"68dc1d7c2b0e96f99208a330","slug":"protest-against-dda-almora-news-c-232-1-shld1002-134463-2025-09-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora News: डीडीए के विरोध में दिया धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora News: डीडीए के विरोध में दिया धरना
विज्ञापन
अल्मोड़ा। जिला विकास प्राधिकरण (डीडीए) के विरोध में सर्व दलीय संघर्ष समिति ने मंगलवार को चौघानपाटा स्थित गांधी पार्क में धरना दिया। उन्होंने प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर विरोध जताया।
धरना स्थल पर हुई सभा में वक्ताओं ने कहा कि समिति के लंबे समय से आंदोलन के बाद भी जिला विकास प्राधिकरण को समाप्त नहीं किया गया है। प्राधिकरण के मानकों के चलते लोगों को नए मकानों के निर्माण करने में परेशानी झेलनी पड़ती है। उन्होंने सरकार से प्राधिकरण समाप्ति का शासनादेश जारी करने की मांग की।
कहा कि इस मांग के लिए लंबे समय से आंदोलन किया जा रहा है। इसके बाद भी इस पर कोई कार्यवाही नही की जा रही है। जिससे लोगों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है।
जब तक प्राधिकरण को समाप्त नहीं किया जाएगा तब तक समिति का आंदोलन जारी रहेगा। धरने पर पूर्व पालिकाध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी, हेम तिवारी, ललित मोहन पंत, अख्तर हुसैन, प्रत्येश कुमार पांडे, लक्ष्मण सिंह ऐठानी, भारत रत्न पांडेय, निजाम कुरैशी आदि बैठे। संवाद