{"_id":"5aa95adf4f1c1b8c778b588d","slug":"protest-against-dda","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला विकास प्राधिकरण के विरोध में धरना शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला विकास प्राधिकरण के विरोध में धरना शुरू
अमर उजाला ब्यूरो अल्मोड़ा।
Updated Wed, 14 Mar 2018 10:54 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला विकास प्राधिकरण को समाप्त किए जाने की मांग को लेेकर सर्वदलीय संघर्ष समिति ने बुधवार को गांधी पार्क में धरना दिया। इस दौरान हुई सभा में वक्ताओं ने सरकार के तुगलकी फरमान को जबरन जनता पर थोपने का आरोप लगाते हुए विरोध जताया। बाद में समिति सदस्यों ने जिलाधिकारी से वार्ता की और जिला विकास प्राधिकरण को समाप्त करने की मांग रखते हुए आंदोलन जारी रखने का भी एलान किया।
विज्ञापन
संघर्ष समिति के संयोजक पालिकाध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी ने कहा कि मुख्यमंत्री को प्राधिकरण से आ रही दिक्कतों से अवगत करा दिया गया है। पिछले दिनों प्रभारी मंत्री के आश्वासन पर 12 मार्च तक धरना कैबिनेट में मुद्दा रखने और सकारात्मक निर्णय लिए जाने के आश्वासन पर स्थगित करा दिया था। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रभारी मंत्री आश्वासन कोरा साबित हुआ। जिससे स्थानीय लोगों में रोष है।
विज्ञापन
वक्ताओं ने आरोप लगाया कि सरकार के सम्मानित पद पर बैठे हुए मंत्री द्वारा जनता को झूठा आश्वासन देकर गुमराह किया गया। बाद में एसडीएम विवेक रॉय के धरना स्थल पर पहुंचने और जिलाधिकारी से वार्ता कर अपना पक्ष रखने की अपील के बाद समिति सदस्य जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे। समिति सदस्यों ने जिलाधिकारी से जिला विकास प्राधिकरण को समाप्त करने की मांग रखते हुए विकास प्राधिकरण लागू होने से आ रही दिक्कतों के बारे में बताया।
विज्ञापन
इस दौरान समिति ने तय किया कि वह लोग हर रोज दोपहर 12 बजे से धरना शुरू करेंगे। समिति ने पंचायत और नगर निकाय प्रतिनिधियों से आंदोलन में भागीदारी करने का आह्वान किया।
अध्यक्षता अख्तर हुसैन ने और संचालन परितोष जोशी और यूसुफ तिवारी ने किया। इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष पार्वती महरा, महेश परिहार, रीता दुर्गापाल, राजीव कर्नाटक, निर्मल रावत, दिनेश पांडे, पीतांबर पांडे, हेम चंद्र जोशी, हर्ष कनवाल, खजान मिश्रा, घनानंद जोशी, पूरन चंद्र तिवारी, लीला जोशी, भारत रत्न पांडे, राजेंद्र तिवारी, हयात गैड़ा, सुनील भोज, अनिता रावत, महिपाल, पुष्पा सती, सरिता टम्टा, त्रिलोचन जोशी, कंचन भट्ट, मुकेश नेगी, हेम तिवारी आदि मौजूद थे।
विधायकों से समर्थन मांगा
जिला विकास प्राधिकरण से आम लोगों को हो रही दिक्कतों को देखते हुए सर्वदलीय संघर्ष समिति ने अब जिले के सभी छह विधायकों से समर्थन मांगा है। समिति ने विधायकों से जनहित में जिला विकास प्राधिकरण को समाप्त करने के लिए सरकार पर दबाव बनाने की मांग की है। समिति ने विधायकों से विकास प्राधिकरण के संबंध में अपने विचार भी जनता के बीच स्पष्ट तौर पर रखने की अपील की है।