फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Promotion of Almora MS

Almora News: अल्मोड़ा के एमएस डॉ. अजय बने पिथौरागढ़ मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य

Fri, 19 May 2023 11:50 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Fri, 19 May 2023 11:50 PM IST
विज्ञापन
Promotion of Almora MS
अल्मोड़ा। अल्मोड़ा मेडिकल कॉलेज के चिकित्सा अधीक्षक (एमएस) डॉ. अजय आर्या को पिथौरागढ़ मेडिकल कॉलेज का प्राचार्य नियुक्त किया है। चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग से इसके निर्देश जारी हो चुके हैं।
विज्ञापन

पिथौरागढ़ मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. अरविंद बरौनिया ने 28 मार्च को चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग को त्यागपत्र भेजा था। यह त्यागपत्र स्वीकार करने का प्रस्ताव शासन को 18 अप्रैल को मिला। राज्यपाल ने 15 मई को त्यागपत्र स्वीकार करने की स्वीकृति प्रदान की।
विज्ञापन

इसके बाद चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा विभाग ने अल्मोड़ा बेस अस्पताल में एमएस पद पर तैनात डॉ. अजय आर्या को पिथौरागढ़ मेडिकल कॉलेज का प्राचार्य नियुक्त करने का आदेश जारी किया है। उन्हें अग्रिम आदेशों तक नितांत अस्थायी व्यवस्था के तहत पिथौरागढ़ मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य का अतिरिक्त प्रभार देने की स्वीकृति दी गई है। उनके प्राचार्य बनने पर बेस अस्पताल के चिकित्सकों और कर्मचारियों ने खुशी जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन



बागेश्वर अस्पताल को मिले दो नए चिकित्सक

बागेश्वर। जिला अस्पताल में दो महिला चिकित्सकों की तैनाती हुई है। एक चिकित्सक एनएचएम के माध्यम से और दूसरी बांडधारी हैं। नए चिकित्सकों की तैनाती से जिला अस्पताल में मरीजों को काफी राहत मिलेगी।

सीएचएम डॉ. वीके टम्टा ने बताया कि जिला अस्पताल में एनएचएम के माध्यम से दंत रोग चिकित्सक डॉ. मोनिका पुरी और बांडधारी ईएमओ डॉ. उपासना सिंह तैनात हुईं हैं। उन्होंने बताया कि डॉ. मोनिका की तैनाती से दांत संबंधी मरीजों को सुविधा मिलेगी जबकि जनरल ड्यूटी में भी चिकित्सक की तैनाती का लाभ मरीजों और अस्पताल प्रशासन को मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed