{"_id":"59d7c01e4f1c1b87698b46dd","slug":"promises-made-to-allure-voters-in-common-gathering","type":"story","status":"publish","title_hn":"आमसभा में उम्मीदवारों ने किए लुभावने वादे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आमसभा में उम्मीदवारों ने किए लुभावने वादे
अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा
Updated Fri, 06 Oct 2017 11:10 PM IST
विज्ञापन
एसएसजे परिसर में छात्रों की आम सभा में अपने प्रत्याशी को सुनने पहुंचे समर्थक।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुमाऊं विवि एसएसजे परिसर अल्मोड़ा में शनिवार को होने जा रहे छात्रसंघ चुनाव से पूर्व शुक्रवार को हुई छात्रों की आमसभा में उम्मीदवारों ने लुभावने वायदे किए। जुलूस की शक्ल मेें परिसर प्रांगण पहुंचे अध्यक्ष समेत विभिन्न पदों के लिए चुनाव लड़ रहे प्रत्याशियों ने जीतने पर छात्र हितों के लिए कार्य करने, परिसर में नई किताबें, कंप्यूटर और वाई फाई की सुविधा उपलब्ध कराने समेत कई काम करने का ऐलान किया। इधर शनिवार को छात्रसंघ चुनाव के लिए होने वाले मतदान की भी पूरी तैयारी कर ली गई है।
जुलूस की शक्ल में परिसर पहुंचे उम्मीदवारों के समर्थकों ने अपने-अपने उम्मीदवार की जीत के दावे करते हुए नारेबाजी की। आमसभा का समय सुबह 11 बजे निर्धारित था, लेकिन कार्यक्रम करीब डेड़ से दो घंटे बाद शुरू हुआ। प्रत्येक प्रत्याशी को सात मिनट का समय दिया गया था। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच अध्यक्ष पद के उम्मीदवारों ने परिसर की समस्याओं की ओर इशारे करते हुए जीत दर्ज करने पर परिसर में शुद्ध पेयजल व्यवस्था करने, फीस काउंटर बनाने, नई किताबें उपलब्ध कराने समेत कंप्यूटर लगाने और फ्री वाई-फाई सुविधा उपलब्ध कराने के वादे किए।
इस दौरान उम्मीदवारों ने एक दूसरे पर भी आरोप प्रत्यारोप लगाए। संचालन प्रो. एनएस भंडारी ने किया। इस अवसर पर अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रो. प्रवीण बिष्ट, कुलानुशासक देवेंद्र बिष्ट, भीमा मनराल, नंद सिंह बिष्ट, डीपी यादव समेत कॉलेज के शिक्षक मौजूद थे। इधर चुनाव अधिकारी प्रो. दया पंत ने बताया कि छात्रसंघ चुनाव में शनिवार को होने वाले मतदान के लिए तैयारी पूरी कर ली गई है।
विज्ञापन
संयुक्त सचिव सहित आस्था संपादक संकाय प्रतिनिधि वाणिज्य, शिक्षा संकाय प्रतिनिधि पद के लिए एक-एक नामांकन होने के कारण इन पदों में प्रत्याशी का निर्विरोध चुना जाना तय है, जबकि अन्य पदों के लिए मतदान होगा। उन्होंने बताया कि मतदान सुबह 10 से दोपहर दो बजे तक चलेगा। दोपहर 2.30 बजे से मतगणना और शाम को चुनाव परिणामों की घोषणा की जाएगी।
इन उम्मीदवारों के बीच है मुकाबला
अध्यक्ष पद के लिए दिवाकर नारायण सिंह बिष्ट, रीता गोस्वामी तथा सुनील सिंह के बीच त्रिकोणीय मुकाबला है। उपाध्यक्ष के लिए विमल कांडपाल, सोहित भट्ट, छात्रा उपाध्यक्ष के लिए जेबा खानम, निशा गुरूरानी और मनीषा के बीच मुकाबला तय है। सचिव पद के लिए आशीष कुमार पंत, संतोष कुमार, कोषाध्यक्ष के लिए दीपक कांडपाल, मनीष टम्टा तथा राहुल सिंह बिष्ट चुनाव मैदान में हैं।
इसके अलावा विवि प्रतिनिधि के लिए अजय पांडे, दीपक सिंह, ललित मोहन, मुख्य संयोजक सांस्कृतिक परिषद के लिए कमल जोशी, महेंद्र सिंह महरा, विज्ञान संकाय में चंदन सिंह रावल, पंकज आर्या के बीच मुकाबला होगा।