{"_id":"170022c7e3b10cc3ea56580bfdc1a81d","slug":"prohibiting-the-discharge-of-the-fire-season-vnkarmion-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फायर सीजन तक वनकर्मियों की छुट्टी पर रोक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फायर सीजन तक वनकर्मियों की छुट्टी पर रोक
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, गरुड़ (बागेश्वर)।
Updated Mon, 23 Mar 2015 12:03 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
फायर सीजन के चलते वन विभाग ने वनकर्मियों की छुट्टी पर रोक लगा दी है। बैजनाथ और गढ़खेत के वनाधिकारियों ने ग्रामीणों और विभिन्न स्वयंसेवी संगठनों से वनों को दावाग्नि से बचाने में हरसंभव सहयोग देने को कहा है। उन्होंने फायर सीजन के मद्देनजर ग्रामीणों से आबादी के आसपास पिरुल साफ करने को कहा है।
बैजनाथ के रेंजर श्याम सिंह करायत ने बताया कि पिछले माह से फायर सीजन शुरू हो गया है। आग फैलने से रोकने के लिए वनकर्मियों ने फायर लाइन साफ कर दी है। वन क्षेत्राधिकारी गढ़खेत हरीश खर्कवाल ने ग्रामीणों से जंगल में माचिस न ले जाने को कहा। उन्होंने ग्रामीणों से फायर सीजन के मद्देनजर खेतों में कूड़ा न जलाने को कहा है। बताया कि मामूली लापरवाही भी समूची जैवविविधता पर भारी पड़ती है। उन्होंने वनकर्मियों से रोजाना जंगलों में गश्त कर वन, वन्यजीवों की सुरक्षा करने को कहा है। उन्होंने ग्राम प्रधानों, वन पंचायत सरपंचों, वार्ड सदस्यों, नवयुवक, महिला मंगल दल के अध्यक्षों से दावाग्नि की घटनाओं की रिपोर्ट तत्काल रेंजर समेत वनकर्मियों को देने को कहा है। रेंजर ने बताया कि फायर सीजन के चलते वन कर्मियों को छुट्टी नहीं दी जा रही है।
विज्ञापन