फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   programme orgnised in district.

Almora News: छात्राओं ने पिरूल से तैयार किया सजावटी सामान

Mon, 18 Mar 2024 11:36 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Mon, 18 Mar 2024 11:36 PM IST
विज्ञापन
programme orgnised in district.
रानीखेत (अल्मोड़ा)। रानीखेत महाविद्यालय में राजनीति विज्ञान विभाग की तरफ से महिला सशक्तीकरण विषय पर प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इस दौरान छात्राओं ने पिरूल से तैयार सजावटी सामान की प्रदर्शनी लगाई। उन्होंने कहा कि पिरूल से सजावटी सामान तैयार कर वे स्वरोजगार से जुड़ सकती हैं।
विज्ञापन

सोमवार को प्रदर्शनी का शुभारंभ प्राचार्य प्रो. पुष्पेश पांडे ने किया। उन्होंने कहा कि आज के दौर में स्वरोजगार बेहद जरूरी है। छात्राएं स्वरोजगार कर आत्मनिर्भर बन सकती हैं। इस दौरान छात्राओं ने पिरूल से तैयार गुलदस्ता, रोटी बॉक्स, टोकरी सहित अन्य उत्पादों की प्रदर्शनी लगाई। राजनीति विज्ञान की विभागाध्यक्ष प्रो. पूजा ने कहा कि छात्राओं को पिरूल से उत्पाद तैयार करने की बारीकियां सिखाने के लिए उन्नति देवभूमि स्वयं सहायता समूह का गठन किया गया है। इस मौके पर डॉ. प्रसून जोशी, डॉ. निधि पांडे, डॉ. नमिता मिश्रा, डॉ. नीमा बोरा, डॉ. हिमानी नेगी सहित कई प्राध्यापक और छात्राएं मौजूद रहीं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed