फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Programme of Minister Rekha arya

सरकार ने महिलाओं के हित में उठाए हैं कई कदम: रेखा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 15 Aug 2021 12:45 AM IST
विज्ञापन
Programme of Minister Rekha arya
सोमेश्वर में महिलाओं को प्रेशर कुकर वितरित करती बाल विकास मंत्री रेखा आर्या। (विज्ञप्ति) - फोटो : ALMORA
सोमेश्वर (अल्मोड़ा)। महिला सशक्तीकरण और बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने शनिवार को राष्ट्रीय पोषण मिशन के तहत रामलीला मैदान में आयोजित महिला सम्मान कार्यक्रम में गर्भवती और अन्य महिलाओं को 225 प्रेशर कुकर बांटे।
विज्ञापन

कहा कि प्रदेश सरकार नवजात बच्चियों के पोषण से लेकर उनकी शिक्षा, संरक्षण और महिला सशक्तीकरण के लिए गंभीरता से कार्य कर रही है।
मंत्री ने कहा कि पहाड़ की महिलाओं की सभी जरूरतों को देखते हुए सरकार फैसले ले रही है। अब महिलाओं को कुकर बांटे जा रहे हैं। इस अभियान की शुरुआत सोमेश्वर से की गई है। प्रदेश के अन्य जिलों में भी इस कार्यक्रम की शुरुआत की जाएगी।
विज्ञापन

उन्होंने मुख्यमंत्री महालक्ष्मी योजना के तहत महालक्ष्मी किट भी बांटी। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार की कोशिश है कि गर्भवती महिला और उसका शिशु कुपोषण का शिकार न हो। प्रेशर कुकर मिलने पर खाना बनाने में महिलाओं का समय बचेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्हें पोषक तत्व भी मिल सकेंगे। उन्होंने केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजना की जानकारी भी दी। अभिलाषा तिवारी ने संचालन किया।
इस दौरान जिला कार्यक्रम अधिकारी पीतांबर प्रसाद, महिला कल्याण अधिकारी आफरीन जहां, विधायक प्रतिनिधि भुवन जोशी, पूर्व मंडल अध्यक्ष विशन रावत, उपाध्यक्ष ठाकुर नयाल, ग्राम प्रधान सुनीता जोशी, बीडीसी सदस्य यशोदा देवी, लता पंत आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed