{"_id":"5af32c674f1c1b63098b8e22","slug":"processions-against-women-taken-out-of-wine","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिलाओं ने निकाला शराब के खिलाफ जुलूस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिलाओं ने निकाला शराब के खिलाफ जुलूस
अमर उजाला ब्यूरो अल्मोड़ा।
Updated Wed, 09 May 2018 10:44 PM IST
विज्ञापन
शराब के खिलाफ जुलूस निकालतीं महिलाएं।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खीड़ा क्षेत्र में सरकारी अंग्रेजी और देसी शराब के खिलाफ ग्रामीणों में जारी रोष बढ़ता जा रहा है। इसको लेकर आए दिन जुलूस प्रदर्शन कर रहीं महिलाएं किसी भी हाल में मानने को तैयार नही हैं। महिलाओं का स्पष्ट कहना है कि यदि खीड़ा क्षेत्र में शराब की दुकान खोलने की कोशिश की गई तो इसके गंभीर परिणाम होंगे।
विज्ञापन
खीड़ा की जनता क्षेत्र में किसी भी हाल में सरकारी अंग्रेजी और देसी शराब का ठेका न खुलने देने को लेकर पूरी तरह से कमर कस चुकी है। महिलाओं ने बुधवार को फिर पालंगबाड़ी से वाया खीड़ा, पुनियांबगड़ भिचिलम तक जुलूस निकाला। इस दौरान महिलाएं एवं अन्य ग्रामीण नहीं खुलने देंगे क्षेत्र में शराब की दुकान, नहीं खुलने देंगे जैसे नारे लगा रही थीं। महिलाओं का कहना है कि शराब ने पहाड़ के लोगों विशेषकर महिलाओं का सुख-चैन छीना है।
विज्ञापन
शराब के कारण कई घर बर्बाद हो चुके हैं । महिलाओं का कहना है कि शराब की दुकान खुलने से नई पीढ़ी को भी शराब की लत पड़ जाएगी। लिहाजा किसी भी हाल में दुकान नहीं खुलने देंगे।
विज्ञापन
जुलूस प्रदर्शन में जानकी देवी, हेमा, शांति, रेबुली, राधा, कमला, विमला, परूली, मनुली, गीता, सीमा, मोहनी, धनुली, मनुली, बचुली, परूली तथा देबुली देवी सहित तमाम महिलाएं शामिल हुईं।