{"_id":"58b9a66a4f1c1bbd56835948","slug":"procession-returning-from-sumo-fell-into-the-ditch-the-driver-s-death","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारात से लौट रही सूमो खाई में गिरी, चालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारात से लौट रही सूमो खाई में गिरी, चालक की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
Updated Fri, 03 Mar 2017 10:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भनोली तहसील के अंतर्गत पोखरी से गल्ली (दड़ाऊं) बौरात लेकर लौट रही टाटा सूमो बृहस्पतिवार रात दड़ाऊं के निकट दुर्घटनाग्रस्त हो गई। दुर्घटना में टाटा सूमो चालक की मौत हो गई और चार अन्य घायल हो गए।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक गल्ली गांव निवासी मोहन सिंह की बारात बृहस्पतिवार को पोखरी गांव में गई थी। शादी की रस्म होने के बाद रात में बारात वापस लौट रही थी।
इस बीच दड़ाऊं के पास टाटा सूमो गहरी खाई में जा गिरी। लोगों ने घायलों को धौलादेवी अस्पताल पहुंचाया। टाटा सूमो चालक दिवान सिंह (28) पुत्र रूप सिंह को गंभीर हालत में इलाज के लिए अल्मोड़ा भेजा गया, लेकिन अल्मोड़ा पहुंचने से पहले ही उसने दम तोड़ दिया। पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। उधर अन्य घायलों का धौलादेवी अस्पताल में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन