फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Procession pulled in Almora.

नानीसार बचाओ संघर्ष समिति ने निकाला जुलूस

Thu, 10 Dec 2015 11:43 PM IST
ब्यूरो /अमर उजाला, अल्मोड़ा
ब्यूरो /अमर उजाला, अल्मोड़ा Updated Thu, 10 Dec 2015 11:43 PM IST
विज्ञापन
Procession pulled in Almora.

रानीखेत के निकट नानीसार गांव की सैकड़ों नाली भूमि निजी हाथों सौंपे जाने से ग्रामीणों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। नाराज लोगों ने नानीसार बचाओ संघर्ष समिति के बैनर तले बृहस्पतिवार को अल्मोड़ा में जुलूस निकाला।

विज्ञापन


प्रदर्शनकारियों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस मौके पर हुई सभा में वक्ताओं ने आरोप लगाया कि ग्रामीणों की सहमति लिए बगैर गोचर, पनघट, वन पंचायत की 353 नाली भूमि कौड़ियों के भाव एक उद्यमी के हवाले करने के पीछे बड़ी डील हुई है।
विज्ञापन


चौघानपाटा से शुरू हुए जुलूस में शामिल लोग मालरोड, मुख्य बाजार होकर कलक्ट्रेट पहुंचे। जुलूस में शामिल प्रदर्शनकारी सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


 कलक्ट्रेट में हुई सभा में उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष पीसी तिवारी ने कहा कि वनभूमि की मंजूरी नहीं मिल पाने से कई विकास कार्य वर्षों से लटके हैं।

सरकार ने नानीसार में 353 नाली भूमि ग्रामीणों की सहमति और कानूनी प्रक्रिया का पालन किए बगैर जल्दबाजी में एक उद्यमी को सौंप दी। इससे भूमि आवंटन में बहुत बड़ा घोटाला होने की आशंका है।

वक्ताओं ने सरकार से भूमि का आवंटन निरस्त करने और गलत रिपोर्ट देने वाले अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग उठाई। उन्होंने मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेज कर भूमि आवंटन रद्द करने की मांग की।


जुलूस और सभा में आनंदी मनराल, आनंदी वर्मा, जीवन चंद्र, राजेंद्र सिंह, जीवन सिंह, मनोज सिंह, खीम राम, दीवान सिंह, नरेंद्र सिंह, गणेश सिंह, मोहन सिंह, हिमांशु राना, तेज सिंह, करन सिंह, गीता देवी, जानकी, तारा राना, सुनैना राना आदि शामिल थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed