{"_id":"58c4325d4f1c1b374fdc5626","slug":"procession-in-support-of-winning-candidates","type":"story","status":"publish","title_hn":"विजयी उम्मीदवारों के समर्थन में निकले जुलूस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विजयी उम्मीदवारों के समर्थन में निकले जुलूस
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
Updated Sat, 11 Mar 2017 10:52 PM IST
विज्ञापन
समर्थकों से घिरे भाजपा के रघुनाथ सिंह।
- फोटो : अमर उजाला
विधानसभा चुनाव में विजयी उम्मीदवारों ने समर्थकों के साथ जुलूस निकाले और एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर होली मनाई।अल्मोड़ा में नवनिर्वाचित विधायक रघुनाथ सिंह चौहान ने समर्थकों के साथ जुलूस निकालकर लोगों का आभार जताया। उनके सथ काफी संख्या में समर्थक मौजूद थे।
विज्ञापन
भिकियासैंण में रानीखेत विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी करन महरा के विजयी होने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बडियाली बाजार में आतिशबाजी कर मिष्ठान वितरण किया। इस मौके पर जिला पंचायत सदस्य दीपक बिष्ट, गोविंद रावत, गोपाल बिष्ट, पुष्कर बिष्ट, महेंद्र बिष्ट, गिरीश नेगी, नंदन गिरी, लीला रौतेला सहित अनेकों कार्यकर्ता मौजूद थे।
विज्ञापन
उधर सल्ट से भाजपा विधायक सुरेन्द्र सिंह जीना के विजयी होने पर भाजपा समर्थक कार्यकर्ताओं ने उनके भिकियासैंण स्थित निवास स्थान पर ढोल नगाडों व आतिशबाजी कर खुशी का इजहार किया।
विज्ञापन