{"_id":"5957d0394f1c1be07f8b49e5","slug":"principal-lock-downs-in-block-development-officer-s-office","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रधानों ने खंड विकास अधिकारी कार्यालय में तालाबंदी की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रधानों ने खंड विकास अधिकारी कार्यालय में तालाबंदी की
अल्मोड़ा़,अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 01 Jul 2017 10:09 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राज्य और 14वें वित्त की धनराशि में कटौती करने से नाराज प्रधानों ने शनिवार को खंड विकास अधिकारी कार्यालय में तालाबंदी कर विरोध जताया। उन्होंने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रधान संगठन के आह्वान पर ग्राम प्रधान सल्ट ब्लॉक मुख्यालय में एकत्रित हुए। उन्होंने सरकार पर राज्य और 14वें वित्त की धनराशि में कटौती करने का आरोप लगाते हुए ब्लॉक कार्यालय में तालाबंदी कर दी।
विज्ञापन
इस मौके पर हुई सभा में वक्ताओं ने कहा कि राज्य और 14वें वित्त की धनराशि में कटौती करने से विकास कार्य प्रभावित होंगे। उन्होंने आरोप लगाया कि मनरेगा कार्यों में भी धनराशि नहीं मिल रही है। इस कारण श्रमिकों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी। प्रधानों ने इस मामले में खंड विकास अधिकारी के माध्यम से जिलाधिकारी को ज्ञापन भी भेजा।
विज्ञापन
तालाबंदी करने वालों में प्रधान संगठन के ब्लाक अध्यक्ष गोपाल सिंह रावत, प्रधान श्याम सिंह भंडारी, गिरधर राणा, परी देवी, किशन राम, मुन्नी देवी, भारती देवी, उमेश चंद्र, ब्रह्मानंद, इंद्र सिंह, संजय सिंह रावत, हेमा रावत, रवींद्र सिंह, सुजीत चौधरी, आनंद सिंह, कुंदन सिंह, प्रेम चंद्र, मोहन सिंह रावत, गुड्डी देवी, जीत सिंह रावत आदि शामिल थे। विरोध प्रदर्शन के बाद ग्राम प्रधान वहां से लौट गए। उनके जाने के बाद ताले खोल दिए गए। तालाबंदी के दौरान ब्लाक कार्यालय में एक घंटा कामकाज ठप रहा।
विज्ञापन