{"_id":"5818d3a74f1c1bab314365a3","slug":"prime-minister-exposed-the-mafia-nanisar-love","type":"story","status":"publish","title_hn":"नानीसार ने उजागर किया सीएम का माफिया प्रेम : तिवारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नानीसार ने उजागर किया सीएम का माफिया प्रेम : तिवारी
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
Updated Tue, 01 Nov 2016 11:10 PM IST
विज्ञापन
द्वारसौं में बैठक करते नानीसार बचाओ संघर्ष समिति के लोग।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी और नानीसार बचाओ संघर्ष समिति की नानीसार (द्वारसौं) में हुई आम सभा में मुख्यमंत्री हरीश रावत पर प्रदेश में माफियाराज को बढ़ावा देनेे का आरोप लगाया गया। उपपा के केंद्रीय अध्यक्ष पीसी तिवारी ने कहा कि नानीसार की लड़ाई ने मुख्यमंत्री के माफिया प्रेम को उजागर किया है। अलबत्ता यह लड़ाई भविष्य में भी जारी रहेगी। नानीसार सभा में बवाल की आशंका को लेकर वहां भारी संख्या में पुलिस तैनात की गई थी, लेकिन सभा द्वारसौं में हुई।
विज्ञापन
पूर्व प्रस्तावित कार्यक्रम के अनुसार नानीसार बचाओ संघर्ष समिति और उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी के लोग द्वारसौं में एकत्रित हुए। अपराह्न यहां आम सभा हुई। जिसमें नानीसार में पिछले एक साल के घटनाक्रम की जानकारी दी गई। केंद्रीय अध्यक्ष पीसी तिवारी ने कहा कि मुख्यमंत्री ने ग्रामीणों की बेशकीमती जमीन को जिंदल समूह को कौड़ियों के भाव लुटा दिया। ग्रामीणों ने जब विरोध किया तो सरकार उनके दमन पर उतर आई।
विज्ञापन
कई ग्रामीणों पर मुकदमे ठोक दिए गए, लेकिन न्यायालय ने मुकदमों को लेकर ग्रामीणों के पक्ष में फैसला दिया है, मुख्यमंत्री ने कई बार कहा कि ग्रामीण नहीं चाहेंगे तो वह जिंदल समूह से भूमि वापस ले लेंगे, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। आपदा के प्रभावितों को विस्थापित करने के लिए सरकार के पास भूमि नहीं है, लेकिन पूंजीपतियों को भूमि कौड़ियों के भाव लुटाई जा रही है। आनंदी वर्मा, जीवन चंद्र, रेखा धस्माना, अनीता बजाज, अनुप तिवारी, अमीर्नुरहमान, विशन सिंह राणा, राजेंद्र सिंह, गणेश सिंह, गुलाब सिंह, संजय आर्या, केशर सिंह राणा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन