{"_id":"5ce9898bbdec22074f08dc9f","slug":"prepare-an-action-plan-for-monsoon-routale","type":"story","status":"publish","title_hn":" मानसून काल के लिए कार्य योजना तैयार करें : रौतेला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मानसून काल के लिए कार्य योजना तैयार करें : रौतेला
Sat, 25 May 2019 11:59 PM IST
दीपक नेगी
अमर उजाला ब्यूरो अल्मोड़ा।
अमर उजाला ब्यूरो अल्मोड़ा।
Published by: दीपक नेगी
Updated Sat, 25 May 2019 11:59 PM IST
विज्ञापन
कुमाऊं आयुक्त की वीडियो कान्फ्रेंसिंग में मौजूद अधिकारी।
- फोटो : अमर उजाला
आयुक्त कुमाऊं मंडल राजीव रौतेला ने मानसून काल के दौरान होने वाली घटनाओं को ध्यान में रखते हुए कार्य योजना तैयार करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने इसके लिए जनपद में स्थित सेना, एसएसबी, आईटीबीपी आदि के अलावा अन्य संस्थाओं के साथ बैठक कर समन्वय स्थापित करने को कहा ताकि जरूरत पड़ने पर उनका सहयोग लिया जा सके। उन्होंने आपदा कंट्रोल रूम को वार रूम की भांति कार्य करने और किसी भी अप्रत्याशित घटना के लिए तैयार रहने को कहा।
वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से आयुक्त ने कहा कि पहाड़ी क्षेत्रों में बादल फटने, भूस्खलन, मोटर मार्ग अवरूद्ध, नालों में तेज बहाव आदि की घटनाएं मानसून काल के दौरान होती हैं। उन्होंने आपदा के दौरान संवदेनशील सभी क्षेत्रों और बंद होने वाली सड़कों को चिन्हित कर वैकल्पिक मार्गों की सूची भी तैयार करने को कहा। ताकि अवरोध के दौरान आवगमन सुचारू किया जा सके। उन्होंने जिला प्रशासन को 10 जून से पूर्व दूरस्थ क्षेत्रों में तीन माह के अतिरिक्त खाद्यान्न की व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा।
मुख्य विकास अधिकारी मनुज गोयल ने मानसून से पूर्व तैयारियों के बारे में आयुक्त को बताया। इस दौरान एसएसपी पीएन मीणा, एडीएम बीएल फिरमाल, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डा. सविता ह्यांकि, अधीक्षण अभियंता लोनिवि डीएस हयांकी, शिक्षाधिकारी एचबी चंद, आपदा प्रबंधन अधिकारी राकेश जोशी, मुख्य अग्निशमन अधिकारी वंश बहादुर यादव, पूर्ति अधिकारी जगदीश वर्मा के अलावा पेयजल, विद्युत आदि विभागों के अधिकारी मौजूद थे।