फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Preparations. first phase. Panchayat elections. complete.

पंचायत चुनाव के प्रथम चरण के मतदान की तैयारियां पूरी : डीएम

Tue, 22 Jul 2025 11:54 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Tue, 22 Jul 2025 11:54 PM IST
विज्ञापन
Preparations. first phase. Panchayat elections. complete.
अल्मोड़ा। डीएम आलोक कुमार पांडे ने कहा प्रथम चरण के मतदान की सभी तैयारियां पूरी कर ली गईं हैं। मतदान कार्मिकों को कोई दिक्कत न हो इसका पूरा ध्यान रखा जाएगा।
विज्ञापन

मंगलवार को जिला सभागार में पत्रकार वार्ता में डीएम ने कहा कि छह विकासखंडों में ग्राम पंचायत सदस्य, ग्राम प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य और जिला पंचायत सदस्य की 4128 सीटें हैं। इसके सापेक्ष 1956 पदों पर चुनाव होगा। छह विकासखंडों में ग्राम प्रधान की 580 सीटें हैं जिन पर 1234 प्रत्याशी मैदान में हैं। क्षेत्र पंचायत की 211 सीटें हैं जिन पर 608 प्रत्याशी और जिला पंचायत की 23 सीटों के लिए 78 प्रत्याशी मैदान में हैं। ग्राम पंचायत वार्ड सदस्य की 4128 सीटें हैं इसके सापेक्ष 36 सीटों पर मतदान होगा। डीएम ने कहा कि बरसात के मौसम में चुनाव हो रहे हैं। मतदान कार्मिकों के लिए रेनकोट की व्यवस्था हो जाए इसलिए सभी के कार्मिकों के खातों में 100-100 रुपये डाले गए हैं। मतपेटी को बरसात से बचाने के लिए जल रोधक बैग दिए गए हैं। दूरस्थ मतदान केंद्रों में मतपेटियों के ढुलान के लिए मजदूरों की भी व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन

---------
छह जोनल और 11 सेक्टर मजिस्ट्रेट रखे रिजर्व
अल्मोड़ा। पंचायत चुनाव शांति पूर्वक संपन्न कराने के लिए 17 जोनल मजिस्ट्रेट, छह रिजर्व जोनल मजिस्ट्रेट और 48 सेक्टर मजिस्ट्रेट और 11 रिजर्व सेक्टर मजिस्ट्रेट की नियुक्ति की गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed