फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Preparations begin for Somnath Fair, to begin on May 9, new executive committee formed

Almora News: सोमनाथ मेले की तैयारियां शुरू, 9 मई से होगा आगाज, नई कार्यकारिणी का गठन

Wed, 08 Apr 2026 11:37 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Wed, 08 Apr 2026 11:37 PM IST
विज्ञापन
Preparations begin for Somnath Fair, to begin on May 9, new executive committee formed
चौखुटिया (अल्मोड़ा)। मासी क्षेत्र में आयोजित होने वाले पौराणिक, ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्व के सात दिवसीय सोमनाथ मेले की तैयारियां शुरू हो गई हैं। इस संबंध में मेला समिति की बैठक कर नई कार्यकारिणी का गठन और मेले को सुव्यवस्थित ढंग से आयोजित करने पर चर्चा की गई।
विज्ञापन

बैठक में निर्णय हुआ कि वैशाख के अंतिम सोमवार से शुरू होने वाला यह मेला इस वर्ष नौ मई को भूमिया दिवस के साथ प्रारंभ होगा। 10 मई को प्रसिद्ध सल्टिया और 11 मई को मुख्य मेला आयोजित होगा। समापन 16 मई को होगा।
विज्ञापन

मुख्य मेले के दिन परंपरा के अनुसार बारी व्यवस्था के तहत इस वर्ष सबसे पहले कनौणी आल की ओर से रामगंगा नदी में पत्थर फेंककर रस्म निभाई जाएगी। इसके बाद मासीवाल आल की ओर से भी यह परंपरा दोहराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मेला संचालन के लिए गठित नई कार्यकारिणी में कनौणी आल से गजेंद्र सिंह बिष्ट को अध्यक्ष, हरीश मासीवाल को उपाध्यक्ष, डॉ. हेमंत जोशी को सचिव, विपिन चंद शर्मा को कोषाध्यक्ष और पूरन सिंह बिष्ट को उपसचिव चुना गया है। वहीं पूर्व मेला अध्यक्षों और क्षेत्र के ग्राम प्रधानों को संरक्षक मंडल में शामिल किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed