फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Preparation for the first phase of the census in Almora

Almora News: अल्मोड़ा में जनगणना के प्रथम चरण की तैयारी

Fri, 10 Apr 2026 11:47 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Fri, 10 Apr 2026 11:47 PM IST
विज्ञापन
Preparation for the first phase of the census in Almora
अल्मोड़ा। भारत की जनगणना-2027 के प्रथम चरण (मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना) के तहत जिले में तैयारियों का विधिवत शुभारंभ हो गया है। इसी क्रम में शुक्रवार को केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग राज्य मंत्री अजय टम्टा, जिलाधिकारी अंशुल सिंह और अपर जिलाधिकारी युक्ता मिश्र ने जनगणना के आधिकारिक पोर्टल पर स्वयं पंजीकरण कर स्व-गणना की प्रक्रिया पूरी की।
विज्ञापन



इस पहल के माध्यम से उन्होंने जिले के सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को भी स्व-गणना में सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। प्रदेश में जनगणना का प्रथम चरण 25 अप्रैल से 24 मई तक संचालित किया जाएगा। इससे पूर्व आम नागरिकों को अपनी जानकारी स्वयं दर्ज करने की सुविधा प्रदान की गई है। इसके लिए https://se.census.gov.in पोर्टल पर दस अप्रैल से 24 अप्रैल तक स्व-गणना की व्यवस्था उपलब्ध रहेगी। इस पोर्टल के माध्यम से नागरिक अपने परिवार और आवास से संबंधित मूलभूत जानकारी दर्ज कर ‘SE ID’ प्राप्त कर सकते हैं, जिसका उपयोग बाद में प्रगणक सत्यापन के दौरान करेंगे। केंद्रीय राज्य मंत्री और डीएम ने कहा कि अधिक से अधिक लोग निर्धारित अवधि के भीतर स्व गणना कर इस अभियान को सफल बनाएं।
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed