फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Pranab da in Ranikhet

राष्ट्रहित सर्वोपरि था प्रणव दा के लिए, 2003 में आए थे रानीखेत

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 31 Aug 2020 10:57 PM IST
विज्ञापन
Pranab da in Ranikhet
रानीखेत (अल्मोड़ा)। दिवंगत पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी 18 नवंबर 2003 को रानीखेत आए थे। तब केंद्र में स्व. अटल बिहारी बाजपेयी की सरकार थी। यहां मजखाली के दिगोटी गांव में उनकी पुत्री शर्मिष्ठा मुखर्जी का बंगला है। उन्हें पहाड़ों की शांत वादियां काफी भातीं थीं। 2003 में भी वह रानीखेत के मजखाली आए और यहां उन्होंने कांग्रेस के नेताओं के साथ मुलाकात की। कांग्रेस नेता पीसीसी सदस्य कैलाश पांडेय ने बताया कि बड़ी आत्मीयता के साथ प्रणब दा मिले और क्षेत्र की समस्याओं को लेकर विस्तृत चर्चा भी की। उन्होंने बताया कि उनके साथ पूर्व विधायक स्व. पूरन माहरा, डीएन बडोला आदि लोगों ने भी उनसे मुलाकात की। काफी देर तक उनके साथ बैठक चली। इसके बाद वह अल्मोड़ा भी गए थे। कैलाश पांडेय ने बताया कि प्रणब दा राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानते थे। वह राष्ट्र के लिए पार्टी लाइन से भी ऊपर उठकर बात करते थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed