फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Prajwal won bronze medal in sub junior boxing

Almora News: प्रज्ज्वल ने सब जूनियर बॉक्सिंग में जीता कांस्य पदक

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 27 Mar 2024 11:10 PM IST
विज्ञापन
Prajwal won bronze medal in sub junior boxing
अल्मोड़ा। जिले के मुक्केबाज प्रज्ज्वल भंडारी ने नोएडा में 18 से 25 मार्च तक आयोजित सब जूनियर बॉक्सिंग चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीता है। उनकी माता और कोच विद्या भंडारी ने बताया कि प्रतियोगिता में उन्होंने उत्तराखंड टीम की प्रशिक्षक के रूप में प्रतिभाग किया। बताया कि प्रज्ज्वल का चयन रोहतक में अप्रैल में प्रस्तावित राष्ट्रीय प्रशिक्षण के लिए हुआ है।
विज्ञापन

प्रशिक्षण शिविर में बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी दुबई में होने वाली सब जूनियर एशियन चैपिंयनशिप में प्रतिभाग करेंगे। प्रज्ज्वल के पिता भूपेंद्र सिंह राष्ट्रीय बॉक्सिंग प्रशिक्षक रहे हैं। इधर, खिलाड़ी को विधायक मनोज तिवारी, पूर्व दर्जाधारी बिट्टू कर्नाटक, प्रभारी जिला क्रीड़ा अधिकारी अरुण बनग्याल, लियाकत अली, बॉक्सिंग कोच जीवन प्रकाश, हरीश गोस्वामी आदि ने बधाई दी है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed