{"_id":"68b9d6c39f01d2943e097227","slug":"pradhans-who-did-not-take-oath-were-not-allowed-to-attend-bdc-meeting-and-sat-on-dharna-almora-news-c-232-1-ha11012-133245-2025-09-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora News: शपथ नहीं लेने वाले प्रधानों को नहीं आने दिया बीडीसी बैठक में, धरने पर बैठे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora News: शपथ नहीं लेने वाले प्रधानों को नहीं आने दिया बीडीसी बैठक में, धरने पर बैठे
Thu, 04 Sep 2025 11:43 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
Updated Thu, 04 Sep 2025 11:43 PM IST
विज्ञापन
द्वाराहाट (अल्मोड़ा)। द्वाराहाट में बृहस्पतिवार को बीडीसी की पहली बैठक हुई। इसमें शामिल होने के लिए कई ऐसे ग्राम प्रधान भी पहुंचे जिनकी सदन पूरी नहीं होने के कारण शपथ नहीं हो पाई है। बीडीसी बैठक में उन्हें शामिल नहीं होने दिया गया। इससे नाराज होकर उन्होंने गेट पर एक घंटे तक धरना दिया।
बीडीसी बैठक की अध्यक्षता ब्लाॅक प्रमुख डॉ. आरती किरौला ने की। इस दौरान खंड विकास अधिकारी संतोष जेठी ने सदन में योजनाओं की जानकारी दी। नव निर्वाचित बीडीसी सदस्यों ने शिक्षा, सड़क, स्वास्थ्य, परिवहन सहित कई अन्य समस्याओं को सदन में उठाया। ब्लाॅक प्रमुख ने अधिकारियों को सदस्यों की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए समाधान के निर्देश दिए।
बैठक में विभिन्न विभागों से आए अधिकारियों ने भी योजनाओं की जानकारी दी। बैठक में ज्येष्ठ प्रमुख सुनील कांडपाल, कनिष्ठ प्रमुख चंपा अधिकारी, लोनिवि से दिनेश गिरी, विजेंद्र मेहरा, यूपीसीएल से भूपेंद्र सिंह, भूपाल बिष्ट, जल संस्थान से एसएस रौतेला, कुलदीप सिंह, पशुपालन से डॉ. नरेंद्र कुमार, उद्यान से अनिल कुमार सहित कई अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
बैठक में ब्लाॅक प्रमुख डाॅ. आरती किरौला ने कुई की क्षेत्र पंचायत सदस्य ममता भट्ट को शपथ दिलाई। वह शपथ ग्रहण समारोह में शामिल नहीं हो पाई थी। शपथ ग्रहण से वंचित ग्राम प्रधानों को सदन में प्रवेश नहीं देने पर धन्यारी प्रधान प्रकाश अधिकारी सहित कई अन्य ग्राम प्रधानों ने ब्लाॅक गेट पर एक घंटे तक धरना दिया। उन्होंने कहा कि पंचायती राज एक्ट में ऐसा कहां लिखा है कि निर्वाचित प्रधानों को बिना शपथ के सदन में आने से रोका जाए।
बीडीओ संतोष जेठी ने उन्हें सदन में प्रवेश होने का पत्र दिखाकर धरना नहीं करने की अपील की लेकिन वह अड़े रहे।