फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Power of 15 mobile towers restored

बहाल हुई 15 मोबाइल टॉवरों की बिजली

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 07 Nov 2019 12:06 AM IST
विज्ञापन
Power of 15 mobile towers restored
अल्मोड़ा। अल्मोड़ा, बागेश्वर, पिथौरागढ़ और चंपावत जिलों के 35 मोबाइल टॉवरों के बिजली कनेक्शन कटने के बाद बीएसएनएल ने विद्युत कारपोरेशन के पास 18 लाख रुपये जमा करा दिए हैं। धनराशि जमा करने के बाद विद्युत बुधवार को 15 टॉवरों में बिजली के कनेक्शन जोड़कर आपूर्ति सुचारु कर दी गई। इससे संबंधित इलाकों में बीएसएनएल के नेटवर्क में चालू हो गया है, जबकि 20 टॉवरों से जुड़े क्षेत्रों में सेवाएं भी ठप पड़ी हुई हैं।
विज्ञापन

घाटे के चलते बीएसएनएल बिजली के बिलों का समय पर भुगतान नहीं कर पा रहा है। बीएसएनएल पर चारों जिलों में लगे मोबाइल टॉवरों और कार्यालयों आदि के बिजली बिलों की करीब 60 लाख रुपये की देनदारी है। इसे देखते हुए विद्युत कारपोरेशन ने पिछले एक हफ्ते के भीतर चार जिलों में स्थित बीएसएनएल के 35 टॉवरों के कनेक्शन काट दिए, जिससे संबंधित इलाकों में नेटवर्क के साथ ही इंटरनेट और ब्रॉडबैंड सेवाएं ठप हो गई थी। इससे बैंक और डाकघरों सहित तमाम लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था।
विज्ञापन

इससे पहले केंद्रीय संचार मंत्री रविशंकर प्रसाद ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर फिलहाल बिजली कनेक्शन बंद नहीं करने का आग्रह किया था बावजूद इसके बिजली कनेक्शन काट दिए गए। इधर बुधवार को बीएसएनएल ने विद्युत कारपोरेशन को 18 लाख रुपये का भुगतान कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीएसएनएल के महाप्रबंधक एके गुप्ता ने बताया कि 18 लाख रुपये भुगतान करने के बाद विद्युत कारपोरेशन ने लमगड़ा, कसारदेवी, भतरौंजखान, मानिला, स्याल्दे, तेजम, मुनस्यारी, बेड़ीनाग, गंगोलीहाट, भिकियासैंण, दन्यां, डीडीहाट, थल सहित 15 टावरों में बिजली कनेक्शन जोड़ दिए हैं और इन टावरों में बिजली आपूर्ति सुचारु होने से संबंधित इलाकों में सेवाएं सामान्य हो गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed