{"_id":"6a40083017a764c00104d953","slug":"potholes-and-waterlogging-on-the-road-have-become-a-problem-residents-have-demanded-repairs-almora-news-c-232-1-alm1015-145351-2026-06-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora News: सड़क पर गड्ढे और जलभराव बने मुसीबत, क्षेत्रवासियों ने उठाई मरम्मत की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora News: सड़क पर गड्ढे और जलभराव बने मुसीबत, क्षेत्रवासियों ने उठाई मरम्मत की मांग
विज्ञापन
चौखुटिया (अल्मोड़ा)। बाखली से माईथान को जोड़ने वाले गैरसैंण मोटर मार्ग की जर्जर स्थिति से राहगीरों और वाहन चालकों की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं। सड़क पर जगह-जगह बने गहरे गड्ढे और हल्की बारिश में होने वाला जलभराव दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ा रहा है। बरलगांव सहित कई स्थानों पर सड़क तालाब का रूप ले चुकी है, जिससे आवागमन प्रभावित हो रहा है।
स्थानीय लोगों के अनुसार बाखली से गोदी, खीड़ा और माईथान को जोड़ने वाले इस संपर्क मार्ग के सुधारीकरण और डामरीकरण की मांग लंबे समय से की जा रही है। पिछले वर्ष गोदी-खीड़ा ताल संघर्ष समिति ने सड़क की बदहाल स्थिति को लेकर आंदोलन भी किया गया लेकिन इसके बावजूद सड़क की हालत नहीं सुधरी। क्षेत्रवासियों के अनुसार यह मार्ग गढ़वाल और कुमाऊं को जोड़ने वाला प्रमुख संपर्क मार्ग है। देहरादून-चौखुटिया उत्तराखंड परिवहन निगम की बस भी इसी सड़क से संचालित होती है। बरसात के मौसम में जलभराव और गड्ढों के कारण दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। लोगों ने शीघ्र सड़क के सुधारीकरण और डामरीकरण कराने की मांग की है।