{"_id":"64becd0b8b4587ebc809e354","slug":"positive-news-work-will-be-done-almora-news-c-232-1-alm1002-975-2023-07-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora News: 60 योजनाएं उतरेंगी धरातल पर, पर्यटन के साथ खुलेंगे रोजगार के द्वार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora News: 60 योजनाएं उतरेंगी धरातल पर, पर्यटन के साथ खुलेंगे रोजगार के द्वार
Tue, 25 Jul 2023 12:42 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
Updated Tue, 25 Jul 2023 12:42 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्मोड़ा। पर्यटन कारोबार को बढ़ावा देने के लिए पर्यटन विभाग जिले के महत्वपूर्ण धार्मिक पर्यटक स्थलों का तीन करोड़ रुपये से सौंदर्यीकरण करेगा। इन धर्मस्थलों में पर्यटक आवास गृहों का भी निर्माण होगा। इनके विकास के लिए जिला योजना के तहत 60 योजनाओं को शामिल किया गया है, जिसकी मंजूरी विभाग को मिल गई है।
जिला योजना के तहत इस वर्ष पर्यटन विभाग जिले में 3.35 करोड़ रुपये से चितई गोलू मंदिर, कसारदेवी सहित 20 से अधिक धार्मिक स्थलों का सौंदर्यीकरण करने के साथ ही नए पर्यटन स्थल विकसित करेगा। इन पर्यटन स्थलों में पर्यटकों की आवाजाही बढ़ाने के लिए रिवर राफ्टिंग, रॉक क्लाइंबिंग आदि साहसिक खेल गतिविधियों का विकास होगा।
इनके अलावा रानीखेत, पांडेखोली समेत अन्य पर्यटन स्थलों के पास पर्यटक आवास गृहों का निर्माण किया जाएगा। पर्यटन विभाग की इस पहल से जिले के पर्यटन कारोबार को गति मिलेगी और इससे रोजगार के द्वार भी खुलेंगे। संवाद
विज्ञापन
कसारदेवी में स्थापित होगा टेलीस्कोप
अल्मोड़ा। जिला योजना के तहत प्रसिद्ध धार्मिक पर्यटन स्थल कसारदेवी में पर्यटक रात में अब दूरबीन की मदद से तारों की गतिविधि देख सकेंगे। इसके लिए पर्यटन विभाग जल्द ही यहां टेलीस्कोप स्थापित करेगा। इस अनूठी पहल से पर्यटकों की संख्या में इजाफा होने की उम्मीद है। संवाद
जिला योजना के तहत इस वर्ष 60 योजनाओं को स्वीकृति मिली है। 3.35 लाख रुपये से विभिन्न योजनाओं के तहत कार्य किए जाएंगे। पहली किस्त के रूप में एक करोड़ रुपये विभाग को मिल गए हैं। जल्द योजनाओं पर काम शुरू होगा। - अमित लोहनी, पर्यटन अधिकारी, अल्मोड़ा।