Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Positive news in district.

Almora News: किरोली से कफड़ा नौघर तक पैराग्लाइडिंग का ट्रायल रहा सफल

Mon, 28 Oct 2024 10:55 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Mon, 28 Oct 2024 10:55 PM IST
विज्ञापन
Positive news in district.
द्वाराहाट (अल्मोड़ा)। द्वाराहाट क्षेत्र में जल्द ही साहसिक खेलों के माध्यम से स्वरोजगार को बढ़ावा मिलेगा। क्षेत्र में सोमवार को किरोली से कफड़ा नौघर तक पैराग्लाइडिंग का ट्रायल किया गया जो सफल रहा।
विज्ञापन


मुख्य अतिथि विधायक मदन सिंह बिष्ट ने ट्रायल का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि इससे स्थानीय बेरोजगार युवाओं के लिए स्वरोजगार के नए अवसर भी खुलेंगे। नैनीताल, चंपावत, बागेश्वर सहित कई क्षेत्रों से पहुंचे पैराग्लाइडरों ने किरोली से कफड़ा नौघर तक सफलतापूर्वक उड़ान भरी। इसमें महिला पायलट भी शामिल रहीं। आयोजक ब्लॉक प्रमुख दीपक किरौला तथा संयोजक राजेंद्र किरौला ने किरोली गांव में विश्राम गृह खोलने के लिए 10 लाख रुपये देने की घोषणा की है।
विज्ञापन

वहां चौखुटिया की पूर्व ब्लॉक प्रमुख मीना कांडपाल, महेश वर्मा, राकेश किरौला, चंदन सिंह, बालम सिंह, इंद्र सिंह, प्रकाश सिंह, ललित मोहन, हेम मठपाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन




पायलट दल- जगदीश जोशी, सौरभ बिष्ट, स्नेहा परिहार, सूरज नेगी, दीपक पंत, पूरन सिंह, करन नयाल, पंकज सिंह।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed