{"_id":"6844849fe0f8cb29540a3695","slug":"positive-news-in-district-almora-news-c-232-1-shld1002-129121-2025-06-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora News: सम्मान समारोह में हाईस्कूल-इंटर के मेधावियों को किया सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora News: सम्मान समारोह में हाईस्कूल-इंटर के मेधावियों को किया सम्मानित
Sat, 07 Jun 2025 11:57 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
Updated Sat, 07 Jun 2025 11:57 PM IST
विज्ञापन
अल्मोड़ा। विक्टर मोहन जोशी जीजीआईसी एनटीडी में सम्मान समारोह का आयोजन हुआ। उत्तराखंड बोर्ड के हाईस्कूल, इंटर के मेधावियों, शिक्षिकाओं, कर्मचारियों को प्रतीक चिह्न, अंगवस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
पूर्व दर्जा मंत्री एवं भाजपा नेता बिट्टू कर्नाटक ने पुरस्कार दिए। उन्होंने कहा कि छात्राओं को पढ़ाई के अलावा खेलों में भी बढ़चढ़ कर भाग लेना चाहिए ताकि वह मानसिक और शारीरिक रूप से भी स्वस्थ् रह सकें।
उन्हें समय-समय पर प्रोत्साहित करें ताकि वह आगे चलकर प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए मानसिक रूप से तैयार रहकर सफलता के उच्च शिखर पर पहुंच सकें। प्रभारी प्रधानाचार्या शकुंतला जुयाल ने कर्नाटक के प्रयासों की सराहना की।
विज्ञापन
संचालन शिक्षिका मुक्ता बिष्ट और रश्मि कांडपाल ने संयुक्त रूप से किया। वहां हाजी नूर अकरम खान, हयात बिष्ट, रमेश जोशी, देवेंद्र कर्नाटक, गौरव कांडपाल, रोहित शैली, अभिषेक तिवारी, प्रकाश मेहता आदि मौजूद रहे।