फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   positive news in district.

Almora News: मानसखंड मिशन से जुड़ेगा कुवांली का आदि बदरीनाथ मंदिर

Sun, 08 Jun 2025 11:59 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Sun, 08 Jun 2025 11:59 PM IST
विज्ञापन
positive news in district.
रानीखेत (अल्मोड़ा)। विधानसभा सोमेश्वर और तहसील रानीखेत के अंतर्गत कुवांली स्थित प्राचीन और धार्मिक महत्व के आदि बदरीनाथ मंदिर को मानसखंड माला मिशन के तहत विकसित किया जाएगा।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस मंदिर के विकास की घोषणा की है। इसके तहत मंदिर का सुधारीकरण और सौंदर्यीकरण कार्य किया जाएगा।
भाजपा मंडल अध्यक्ष दीपक सिंह ने बताया कि आदि बदरीनाथ मंदिर का विकास क्षेत्र के पर्यटन को बढ़ावा देगा और स्थानीय लोगों के लिए रोजगार के नए अवसर पैदा करेगा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि मानसखंड माला मिशन से आदि बदरीनाथ मंदिर के जुड़ने पर कुंवाली क्षेत्र में पर्यटकों की संख्या में वृद्धि होगी। उन्होंने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, विधायक रेखा आर्या का आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने उम्मीद जताई कि मंदिर के विकास से यहां की धार्मिक परंपराओं को संरक्षित करने में मदद मिलेगी और पर्यटक स्थल के रूप में इस क्षेत्र का विकास होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed